इन 5 तरह के लोगों को जिंदगी में मिलता है सबसे ज्यादा धोखा, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल?

किन लोगों को जीवन में सबसे ज्यादा धोखा मिलता है? AI image
Chanakya Niti: क्या आपके साथ भी बार-बार ऐसा होता है कि लोग आपका भरोसा जीतकर आखिर में आपको ही धोखा दे जाते हैं? आचार्य चाणक्य के अनुसार इसके पीछे सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि आपकी कुछ आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं. जानिए आखिर किन लोगों को जीवन में सबसे ज्यादा धोखा मिलता है.
Chanakya Niti: क्या आपने कभी यह बात नोटिस की है कि जो लोग दिल के बहुत अच्छे और सच्चे होते हैं, अक्सर लाइफ में सबसे ज्यादा धोखा भी वही खाते हैं? आज से सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने भी इस बात पर गौर किया था. चाणक्य को अपने समय का सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान इंसान माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक और पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि उन्हें इंसानी स्वभाव की भी बहुत गहरी समझ थी. उन्होंने लाइफ को जीने के जो तरीके बताए हैं, उन्हें आज हम 'चाणक्य नीति' के नाम से जानते हैं. चाणक्य की बातें सैकड़ों साल पहले जितनी सच थीं, आज के समय में भी उतनी ही सही बैठती हैं. वे आज भी हमें लाइफ का सही रास्ता दिखाती हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जो बहुत आसानी से शातिर और मतलबी लोगों के जाल में फंस जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं लोगों के बारे में विस्तार से बात करेंगे जिन्हें जीवन में सबसे ज्यादा धोखा मिलता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में, और अगर आपको भी अपने अंदर इनमें से कोई आदत नजर आए, तो समय रहते उसे बदल लेना ही समझदारी होगी.

बहुत ज्यादा सीधे और भोले-भाले लोग
आचार्य चाणक्य ने एक बहुत ही अच्छा उदाहरण दिया था कि जंगल में जो भी पेड़ सबसे सीधा होता है, लकड़हारे उसे ही सबसे पहले काटते हैं. बिल्कुल इसी तरह से हमारे समाज में भी होता है. जो लोग बहुत ही ज्यादा सीधे, शांत और भोले स्वभाव के होते हैं, चालाक लोग सबसे पहले उन्हीं का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. बहुत ज्यादा सीधे और भोले-भाले लोग दूसरों के मन में चल रही चालाकी को आसानी से भांप नहीं पाते हैं और हर किसी को अपने जैसा ही सच्चा और अच्छा इंसान समझ बैठते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार दिल का साफ होना बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन एक इंसान को इतना भी सीधा नहीं होना चाहिए कि कोई भी आकर उसे बेवकूफ बनाकर चला जाए.
ये भी पढ़ें: जिंदगी में कभी नहीं होंगे आपके फैसले गलत, धोखे और पछतावे से भी बचाएंगी चाणक्य की ये 5 बातें
आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप किसी भी रिश्ते को निभाना चाहते हैं तो उसके लिए भरोसे का होना बहुत जरूरी है. लेकिन बिना सोचे-समझे और किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा कर लेना आपकी सबसे बड़ी बेवकूफी हो सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार, जो भी लोग किसी भी नए इंसान से मिलते ही या फिर दूसरों की मीठी-मीठी बातों को सुनकर तुरंत उन पर भरोसा कर लेते हैं, उन्हें ही जीवन में सबसे बड़ा धोखा मिलता है. आज के समय में लोग अपना काम निकलवाने के लिए बहुत मीठा बोलते हैं. जब तक एक सीधे इंसान को समझ आता है कि सामने वाला सिर्फ अपने मतलब के लिए उससे जुड़ा था, तब तक उसका बड़ा नुकसान हो चुका होता है. इसलिए किसी को भी अपने दिल की बात या सीक्रेट बताने से पहले उसे अच्छे से परख लेना चाहिए.
दिमाग के बजाय सिर्फ दिल से सोचने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो भी लोग बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं और हर फैसले को अपने दिमाग के बजाय दिल से लेते हैं, उन्हें धोखा देना दूसरों के लिए सबसे ज्यादा आसान होता है. इस तरह के लोग दूसरों का थोड़ा सा भी दुख या फिर तकलीफ देखकर पिघल जाते हैं और बिना सोचे-समझे उनकी मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं. जो लोग मतलबी स्वभाव के होते हैं, वे इस तरह के इमोशनल लोगों की इसी कमजोरी का फायदा उठाने में देर नहीं करते हैं. वे झूठी कहानियां सुनाकर या मजबूरी का नाटक करके इनसे अपना काम निकलवा लेते हैं और बाद में पलटकर भी नहीं देखते. चाणक्य कहते हैं कि जिंदगी के बड़े और जरूरी फैसले हमेशा ठंडे दिमाग और बुद्धिमानी से लेने चाहिए, न कि इमोशंस में बहकर.
ये भी पढ़ें: कब करें दूसरों को माफ और कब उठाएं उनके खिलाफ सख्त कदम? जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य
अपनी झूठी तारीफ सुनकर खुश होने वाले लोग
दुनिया में बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दूसरों से अपनी तारीफें सुनना अच्छा लगता है, चाहे यह तारीफ कितनी ही झूठी क्यों न हो. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह के जो लोग होते हैं वे धोखबाजों के लिए सबसे आसान शिकार होते हैं. चालाक लोगों को यह बात बहुत ही अच्छे से पता होती है कि इस तरह के लोगों को फंसाना कैसे है. धोखा देने से पहले ये लोग दिन-रात उसकी झूठी तारीफ करते हैं, उसकी चापलूसी करते हैं और उसका दिल जीत लेते हैं. जब वह इंसान तारीफ के नशे में चूर हो जाता है, तो उसे सही और गलत का अंतर दिखना बंद हो जाता है। इसके बाद चालाक लोग अपना स्वार्थ पूरा करते हैं और लास्ट में उसे धोखा दे देते हैं.
हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग अपने कामों के लिए या फिर जीवन के फैसलों के लिए पूरी तरह से ही दूसरों पर निर्भर रहने लगते हैं, उनका धोखा खाना तय है. जब आप अपनी जिंदगी की लगाम किसी और के हाथों में दे देते हैं, तो वह इंसान अपने फायदे के हिसाब से आपको इस्तेमाल करने लग जाता है. आचार्य चाणक्य हमेशा से यह मानते थे कि हर इंसान को जीवन में आत्मनिर्भर बनना चाहिए. जब आप अपने काम खुद करना सीखते हैं और अपनी लाइफ के फैसले खुद लेते हैं, तो कोई भी आपको आसानी से बेवकूफ नहीं बना सकता.
ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










