कब करें दूसरों को माफ और कब उठाएं उनके खिलाफ सख्त कदम? जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य

Updated:
विज्ञापन
किसे माफ करना चाहिए और किसे नहीं? इसका जवाब देते आचार्य चाणक्य Ai image

किसे माफ करना चाहिए और किसे नहीं? इसका जवाब देते आचार्य चाणक्य Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने माफी को लेकर ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें हर इंसान को जरूर जानना चाहिए. कई बार एक छोटा सा फैसला आपको सम्मान दिलाता है, तो कई बार यही फैसला जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी बन सकता है. ऐसे में चाणक्य की ये बातें आपके बहुत काम आ सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के एक महान शिक्षक और पॉलिटिशियन के तौर पर जाना जाता है. उनकी कही गई बातें आज के समय में भी मानव जाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. जीवन को एक सही तरीके से जीने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं, जिन्हें आज के समय में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. आचार्य चाणक्य ने जीवन को सही तरीके से जीने के लिए जिन बातों का जिक्र किया है, उन्हीं बातों में से एक है कि हमें किस इंसान को कब माफ करना चाहिए और कब किस इंसान को माफ नहीं करना चाहिए. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि लोगों को माफ कर देना एक बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन हर समय हर किसी को बिना सोचे समझे माफ कर देना भी सही नहीं है. उनके अनुसार अगर आप हर इंसान की हर बड़ी से बड़ी गलती को बार बार माफ करते रहेंगे, तो ये लोग आपको कुछ ही समय में बहुत सीधा और कमजोर समझ बैठेंगे. कई बार ये लोग आपका फायदा उठाने की भी कोशिश कर सकते हैं. इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हमें कब किसी को माफ करना चाहिए और कब किसी को सबक सिखाना चाहिए. तो चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि आपको कब किसी को माफ करना चाहिए और कब उसे भूलकर भी माफी नहीं देनी चाहिए.

who you should forgive and who you should not
who you should forgive and who you should not

कब करना चाहिए किसी को माफ?

जब गलती अनजाने में हुई हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी भी इंसान से पहली बार और बिना किसी बुरे इरादे के कोई गलती हो गई है, तो आपको उसे तुरंत माफ कर देना चाहिए. चाणक्य के अनुसार इंसान से गलतियां होती ही हैं लेकिन अगर वह अपनी गलती पर दिल से पछतावा कर रहा है, तो आपको उसे एक मौका जरूर देना चाहिए.

कमजोर और अपनों की गलतियां

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग आपसे उम्र, पॉजिशन या पावर में छोटे या कमजोर हैं जैसे कि बच्चे या आपके अधीन काम करने वाले लोग, तो आपको उनकी छोटी मोटी गलतियों को बिना दिल में लिए माफ कर देना चाहिए. ऐसे हालातों में गुस्सा दिखाने के बजाय उन्हें प्यार से समझाना ज्यादा बेहतर होता.

ताकतवर इंसान द्वारा माफी

चाणक्य नीति के अनुसार, माफी हमेशा ताकतवर इंसान का गहना होती है. इसका मतलब है कि अगर आपके पास किसी को सजा देने की पूरी ताकत है, फिर भी आप सामने वाले की सच्ची माफी देखकर उसे छोड़ देते हैं, तो यह आपकी कमजोरी नहीं बल्कि आपकी महानता और बड़प्पन को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर कंट्रोल करते ही बदल जाएगी आपकी जिंदगी, खुद पर जीत दिलाएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें

भूलकर भी कब नहीं करना चाहिए माफ?

बुरे और धोखेबाज इंसान को

आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा था कि जो इंसान स्वभाव से ही बुरा है, आपको उसे भूलकर भी माफ नहीं करना चाहिए. जैसे सांप को दूध पिलाने पर भी उसका जहर कम नहीं होता है, ठीक उसी तरह बुरे इंसान को बार बार माफ कर देना उसके हौसले को बढ़ा देता है. वह आपकी दयालुता को ही आपकी कमजोरी मान लेता है. इसके अलावा वह आपको दोबारा नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग भी करने लगता है.

बार बार एक ही गलती दोहराने वाला

चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर बार बार वही गलती दोहराता है और हर बार सिर्फ बचने के लिए आपसे माफी मांग लेता है, तो ऐसे इंसान को कभी माफ नहीं करना चाहिए. यह इस बात का सबूत है कि उसके मन में आपके प्रति कोई सम्मान नहीं है और वह आपके सीधेपन का फायदा उठा रहा है.

विश्वासघात करने वाले को

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति आपके भरोसे को तोड़ देता है या फिर आपकी पीठ पीछे छुरा घोंपता है, उसे दोबारा अपनी जिंदगी में जगह देना सबसे बड़ी बेवकूफी है. चाणक्य के अनुसार भरोसा एक कांच की तरह होता है, जो एक बार टूट जाए तो उसे दोबारा पहले जैसा नहीं जोड़ा जा सकता.

ये भी पढ़ें: इन 3 लोगों के सामने हमेशा बंद रखें अपना मुंह, एक सही सलाह भी बन सकती है आपकी ही बर्बादी की वजह

जीवन में बैलेंस का होना है बहुत जरूरी

आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें यह सिखाती हैं कि जीवन में बैलेंस का होना बहुत ही जरूरी है. न तो हमें इतना कठोर बनना चाहिए कि हम किसी की छोटी सी गलती को भी न माफ कर पाएं, और न ही हमें इतना सीधा बनना चाहिए कि हर कोई हमारा फायदा उठाकर निकल जाए. चाणक्य के अनुसार जंगल में जो पेड़ सबसे सीधा होता है, उसे ही सबसे पहले काटा जाता है. ठीक उसी तरह, जो इंसान जरूरत से ज्यादा सीधा होता है और सभी को माफ करता रहता है, समाज में उसे ही सबसे ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती है. इसलिए अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें, सही और गलत का अंतर पहचानें और उसी के अनुसार फैसला लें.


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola