सिर्फ इस एक चीज से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे मुलायम
Homemade Lip Balm, pc - AI
Homemade Lip Balm: बाजार से लिप बाम खरीदना छोड़ें. गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल लिप बाम, जो होंठों को रखे मुलायम और स्वस्थ.
Homemade Lip Balm: खूबसूरत मुस्कान के लिए होंठों का मुलायम और स्वस्थ रहना भी जरूरी है. लेकिन मौसम बदलने, धूप और कम पानी पीने की वजह से होंठ अक्सर सूखने और फटने लगते हैं. ऐसे में लोग बाजार से लिप बाम खरीदकर इस्तेमाल करते हैं. अगर आप बाजार के लिप बाम की जगह कुछ प्राकृतिक आजमाना चाहती हैं, तो घर पर गुलाब की पंखुड़ियों से लिप बाम बना सकती हैं. इसे तैयार करने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
गुलाब से बनाएं घर का लिप बाम
इस होममेड लिप बाम को बनाने के लिए आपको एक मुट्ठी ताजी गुलाब की पंखुड़ियां, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच बीजवैक्स और रोज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों की जरूरत होगी.
सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियां तैयार करें
गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. अब एक पैन में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. तेल में गुलाब की पंखुड़ियां डालें और करीब 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. इससे गुलाब का रंग और खुशबू तेल में अच्छी तरह आ जाएगी. इसके बाद तेल को छानकर अलग रख लें.
अब तैयार करें लिप बाम
अब बीजवैक्स को गर्म करके पिघला लें. जब यह पूरी तरह पिघल जाए, तो इसमें गुलाब वाला नारियल तेल डालें. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. आखिर में रोज एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण को फिर से मिला लें.
मिश्रण को ऐसे जमाएं
तैयार मिश्रण को तुरंत किसी साफ और सूखे छोटे डिब्बे में डाल दें. इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद यह जम जाएगा और आपका होममेड रोज लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.
लिप बाम को ऐसे रखें सुरक्षित
इस लिप बाम को हमेशा साफ, सूखी और ठंडी जगह पर रखें. इसे धूप और ज्यादा गर्मी से बचाकर रखें. लिप बाम निकालते समय साफ उंगली या छोटे साफ स्पैचुला का इस्तेमाल करें. इससे डिब्बे में गंदगी जाने का खतरा कम रहेगा.
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में भी चेहरे को रखना है जवान, घर पर आसानी से बनाएं यह खास सीरम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए