बिहार में अगले 72 घंटे में 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

Bihar Weather Alert: बिहार में अभी गर्मी का असली दौर शुरू होने वाला है. अगले तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. एक तरफ जहां सूरज की तपिश लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ बादलों की फौज भी राहत लेकर आ रही है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान तेजी से बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

14 से 16 मार्च के बीच उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

बादल आए, लेकिन बारिश नहीं

पिछले कई दिनों से बिहार के आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर देखी जा रही है, लेकिन अब तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई है. बादलों की वजह से तेज धूप से थोड़ी राहत जरूर रही, लेकिन उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा.

दिन का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

बुधवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में दर्ज किया गया, जहां पारा 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा नालंदा के राजगीर और शेखपुरा में 33.4 डिग्री, बांका में 33.8 डिग्री, फारबिसगंज और डेहरी में 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं गया में 32.4 डिग्री, जबकि पटना, भागलपुर और दरभंगा में करीब 32 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. इन जिलों में दिनभर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा.

पटना में रही सबसे गर्म रात

दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर साफ दिखा. बुधवार को पटना में सबसे ज्यादा गर्म रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. कैमूर में 24.4 डिग्री, मोतिहारी में 23 डिग्री, सासाराम में 22.3 डिग्री और शेखपुरा में 22.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

वहीं नालंदा, डेहरी, वैशाली और छपरा में भी न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर रहा. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 19.6 डिग्री दर्ज किया गया.

14 मार्च से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

Also Read: अगले 48 घंटे बिहार में छाया रहेगा बादल, बारिश के साथ हाई स्पीड में हवा चलने का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन