इन 4 फलों को चुनते टाइम याद रखें न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के ये टिप्स 

Updated at : 12 Mar 2026 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
fruits hacks

बास्केट में रखे हुए फल (AI Genrated Image)

Hacks To Choose Fruits: आप भी मार्केट से फल खरीदने जा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे आसान और कारगर टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप अच्छी क्वालिटी के फल को चुन सकते हैं.

विज्ञापन

Hacks To Choose Fresh Fruits: बाजार में फलों की चमक देखकर उन्हें चुनना आसान लग सकता है, लेकिन असली मुश्किल तब सामने आती है जब घर पहुंचने पर तरबूज फीका हो या केले अगले ही दिन काले पड़ जाएं. सही फलों का चुनाव न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत और बजट दोनों का ख्याल रखता है. इसलिए जरूरी है कि फल लेते टाइम कुछ टिप्स का ध्यान रखा जाए. तरबूज ,अंगूर, केला और एवोकाडो जैसे फलों को खरीदते समय अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो आप आसानी से फ्रेश फल चुन सकते हैं. इन टिप्स को न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @leemamahajan पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इन फलों को लेते टाइम ध्यान रखने वाली बातें और इन्हें स्टोर करने का तरीका.

तरबूज के लिए टिप्स 

  • अगर आप तरबूज चुन रहे हैं तो इसके स्टेम पर ध्यान दें. अगर इसके स्टेम का रंग हरा हैं तो इसे नहीं लें. आप भूरे रंग के स्टेम वाले तरबूज को चुनें. ये ज्यादा मीठा होगा. तरबूज लेते टाइम इसके नीचे पीले रंग का धब्बा को देखें. अपने आकार के अनुसार भारी तरबूज आम तौर पर ज्यादा रसदार होता है. तरबूज के रंग को भी ध्यान से देखें चमकदार की बजाय फीके रंग वाला तरबूज बेहतर माना जाता है. 
  • तरबूज को स्टोर करने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. पूरे तरबूज को कमरे में रखें लेकिन काटने के बाद इसे फ्रिज में रखना चाहिए. 

अंगूर के लिए टिप्स 

  • अंगूर को चुनते टाइम आपको इसकी डंठल के रंग पर ध्यान देना होगा. अगर डंठल का रंग भूरा है तो इसे नहीं चुनें. आप हरे रंग के स्टेम वाले अंगूर को लें. 
  • अंगूर को बिना धोएं फ्रिज में रखें. खाने से पहले अच्छे से धो लें.  

एवोकाडो के लिए टिप्स 

  • एवोकाडो के ऊपर स्टेम नहीं है तो इसे लेने से बचें. ये ज्यादा पका हुआ निकलेगा. अगर फल बहुत ज्यादा सख्त है तो ये अभी खाने के लिए तैयार नहीं है. अगर फल बहुत नरम है तो ये यह ज्यादा पका हुआ है.
  • एवोकाडो को आप रूम टेम्परेचर पर रखकर पकने दें. जब ये पक जाए तब फ्रिज में स्टोर कर दें. 

केले के लिए टिप्स 

  • अगर केले बाहर से हरे हैं और दबाने से सॉफ्ट हैं तो इन्हें आर्टिफिशियल तरीके से पकाया गया है. आप ऐसा केला चुनें जो सख्त हो और जिसका रंग समान रूप से पीला हो. छोटे भूरे धब्बे वाले केले ज्यादा मीठे होते हैं.
  • पके केले को आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करें. पके केले को बाकी फलों के साथ स्टोर नहीं करें. 

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola