रूखे और बेजान बालों में फिर लौट आएगी जान, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में महसूस होगा फर्क

रूखे बालों के लिए ऑयल कॉमबीनेशन AI image
Oil Combination for Dry Hair: अगर आपके बाल रूखे, बेजान और बार-बार टूट रहे हैं, तो महंगे हेयर ट्रीटमेंट से पहले कैस्टर ऑयल और नारियल तेल का यह आसान कॉम्बिनेशन जरूर आजमाएं. सही तरीके से और नियमित इस्तेमाल करने पर यह बालों की नमी बनाए रखने, उन्हें मुलायम महसूस कराने और उनकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर रखने में मदद कर सकता है.
Oil Combination for Dry Hair: अगर आपके बाल बहुत ड्राई हो गए हैं, बेजान लगते हैं और बार बार टूटते हैं, तो महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर फालतू पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बस अपने किचन में मौजूद दो नेचुरल ऑयल्स को मिलाकर इस्तेमाल करें, यानी नारियल का तेल और अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल). इन दोनों का मिक्सचर पुराने जमाने से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है. यह कॉम्बिनेशन बालों को अंदर तक पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और उन्हें बहुत सॉफ्ट बना देता है. इस बात का ख्याल रखें कि, यह कोई जादू या रातों रात असर दिखाने वाला चमत्कार नहीं है, लेकिन अगर आप इसे सही से इस्तेमाल करेंगे तो आपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं.

नारियल तेल बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड, विटामिन E और हेल्दी फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों के प्रोटीन के साथ बहुत आसानी से घुल मिल जाता है. इससे बालों का नेचुरल प्रोटीन कम नहीं होता और बाल टूटना बंद हो जाते हैं. यही वजह है कि बालों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल को सबसे बेस्ट नेचुरल ऑयल्स में से एक माना जाता है.
ये भी पढ़ें: हेयर फॉल ने उड़ा रखी है आपकी रातों की नींद? घर पर बनाएं प्याज का ये तेल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा फर्क
कैस्टर ऑयल क्यों खास है?
कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड, ओमेगा 6, ओमेगा 9 फैटी एसिड्स और विटामिन E जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. यह तेल काफी गाढ़ा होता है, जिसकी वजह से यह बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है. इस प्रोटेक्टिव लेयर से बालों की नमी बाहर नहीं निकल पाती और बाल लंबे समय तक स्मूद और सॉफ्ट महसूस होते हैं.
इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच कैस्टर ऑयल लें और उसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें. इसके बाद दोनों तेलों को अच्छे से मिलाकर थोड़ा गुनगुना कर लें. अब अपनी उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. मसाज करने के बाद इस तेल को बालों की पूरी लंबाई और नीचे के छोरों तक अच्छे से लगा लें। फिर इसे 1 से 2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें, या अगर आप चाहें तो इसे रात भर भी लगा रहने दे सकते हैं. अगले दिन बालों को किसी माइल्ड या सल्फेट फ्री शैंपू से धो लें. हफ्ते में 1 या 2 बार इसका इस्तेमाल करना काफी माना जाता है.
रूखे बालों के लिए इस मिक्सचर के फायदे
यह मिक्सचर बालों में मॉइश्चर को लंबे समय तक रोके रखता है, जिससे बालों का रूखापन दूर होता है और बाल टूटना बंद हो जाते हैं. इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की प्रॉब्लम कम होती है और बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनते हैं. इसके साथ ही स्कैल्प को भी पूरा पोषण मिलता है, जिससे ओवरऑल बालों की हेल्थ काफी बेहतर हो जाती है. इनपुट: मेघा रॉय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










