हेयर फॉल ने उड़ा रखी है आपकी रातों की नींद? घर पर बनाएं प्याज का ये तेल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा फर्क

Updated:
विज्ञापन
घर पर प्याज का तेल कैसे बनाएं? Ai image

घर पर प्याज का तेल कैसे बनाएं? Ai image

DIY Onion Hair Oil: अगर बालों का झड़ना आपकी सबसे बड़ी टेंशन बन चुका है, तो हर बार महंगे हेयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में जानिए घर पर बिल्कुल आसान तरीके से प्याज का तेल कैसे बनाएं, इसे बालों में सही तरीके से कैसे लगाएं और रेगुलर इस्तेमाल से हेयर फॉल कम करने में कैसे मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

DIY Onion Hair Oil: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, लगातार खराब डाइट लेने और पॉल्यूशन वाले माहौल में रहने की वजह से हेयर फॉल की प्रॉब्लम काफी ज्यादा कॉमन हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय बालों के झड़ने की प्रॉब्लम से जूझ रही है और इससे छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय अपना रही है. अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स हो सकता है कि कुछ समय के लिए हमें फायदा दें, लेकिन लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से हमारे बालों को फायदे की जगह नुकसान ज्यादा हो सकता है. अगर आप अपने हेयर फॉल को रोकना चाहते हैं, और वह भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से बालों को टूटने से बचाने के लिए और उन्हें दोबारा उगने में मदद करने के लिए प्याज के रस या फिर प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको घर पर प्याज का तेल, यानी अनियन ऑयल भी बनाना सिखाने वाले हैं.

onion oil for hair fall control
onion oil for hair fall control

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है प्याज का तेल?

अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें, प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो आपके बालों की सेहत के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिशन है. यह आपके बालों की जड़ों को अंदर से मजबूती देता है, जिससे उनका टूटना काफी कम हो जाता है और समय के साथ बंद भी हो जाता है. इसके अलावा प्याज में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो आपके स्कैल्प को हर तरह के इन्फेक्शन और डैंड्रफ से बचाकर रखती हैं. जब आपका स्कैल्प साफ और हेल्दी रहेगा, तो बालों का झड़ना अपने आप ही कम हो जाएगा. घर पर बना यह प्याज का तेल आपके बालों की जड़ों को सही न्यूट्रिशन देता है, जिसकी वजह से नए बाल तेजी से उगते हैं और वे पहले से ज्यादा घने, काले और शाइनी भी बनते हैं.

ये भी पढ़ें: कंघी और शैंपू करते समय गुच्छों में टूटकर झड़ रहे हैं बाल? मेथी के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें और लगाएं हेयर फॉल पर फुलस्टॉप

घर पर प्याज का तेल बनाने का सबसे आसान तरीका

घर पर प्याज का तेल बनाना बहुत ही सिंपल है और इसके लिए आपको कोई महंगी चीज भी नहीं खरीदनी पड़ेगी. इस तेल को बनाने के लिए आपको बस 2 से 3 मीडियम साइज के लाल या छोटे वाले प्याज और 1 कप नारियल का तेल या तिल के तेल की जरूरत पड़ती है. आप चाहें तो आधा कप नारियल तेल और आधा कप कैस्टर ऑयल, यानी अरंडी का तेल भी इसमें मिक्स कर सकते हैं.

घर पर अनियन ऑयल बनाने का तरीका

घर पर अनियन ऑयल, यानी कि प्याज का तेल बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है. अब इन टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर एक अच्छा पेस्ट बना लें. आप चाहें तो इस पेस्ट को एक कॉटन के कपड़े में रखकर निचोड़ लें और प्याज का रस निकाल लें, या फिर आप डायरेक्टली इस पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके बाद, एक लोहे की कढ़ाई या किसी भारी बर्तन में नारियल का तेल डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म होने दें.

अब इस गर्म तेल में प्याज का पेस्ट या रस डाल दें. इस समय गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें और इसे धीरे-धीरे पकने दें. इस बात का भी ख्याल रखें कि चम्मच से तेल को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि प्याज बर्तन के नीचे चिपके नहीं. अब कुछ देर बाद आप यह देखेंगे कि प्याज का रंग लाइट ब्राउन होने लगा है और तेल में से प्याज का पानी पूरी तरह सूख चुका है. जब प्याज अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद, एक साफ कपड़े या छन्नी से तेल को छानकर किसी कांच की साफ बोतल में भर लें. आपका 100 प्रतिशत प्योर और केमिकल-फ्री अनियन ऑयल इस्तेमाल के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: बारिश के दिनों में अचानक बढ़ जाता है बालों का झड़ना? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, अपनाएं ये सिंपल हेयर केयर टिप्स

बालों में कैसे लगाएं प्याज का तेल?

अगर आप घर पर बने इस तेल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना भी आपके लिए उतना ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. आपको सबसे ज्यादा फायदा तब होगा जब आप इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार करने लगेंगे. जब भी आप इस तेल का इस्तेमाल करें तो उससे पहले इसे हल्का सा गर्म जरूर कर लें. इसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से तेल को बालों की जड़ों और पूरी स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. इसके बाद लगभग 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से सिर की मसाज करें. मसाज करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे तेल जड़ों के अंदर तक आसानी से चला जाता है. इस तेल को लगाने के बाद इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए बालों में छोड़ दें. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली नहीं हैं, तो आप इसे रातभर भी लगाकर रख सकते हैं. इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें.

कुछ ही हफ्तों में दिखेगा इसका फायदा

अगर आप रेगुलर और सही तरीके से इस घर पर बने प्याज के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको खुद ही कुछ ही हफ्तों में इसका फर्क साफ दिखाई देने लगेगा. शुरुआत के 2 से 3 हफ्तों में ही बाल धोते समय टूटने वाले बालों की गिनती बहुत कम हो जाएगी और धीरे-धीरे बालों की ड्राइनेस भी खत्म हो जाएगी. इस तेल के रेगुलर इस्तेमाल से आपके बाल काफी ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी भी दिखने लगेंगे. इसके अलावा, इस तेल के लगातार इस्तेमाल से सिर के खाली हिस्सों पर छोटे-छोटे नए बाल भी उगने शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola