Gobhi Tikki Recipe: सर्दियों में गोभी से बनाएं मजेदार टिक्की, खाने के बाद दोबारा बनाना चाहेंगे

gobhi tikki ( AI Image)
Gobhi Tikki Recipe: घर पर टेस्टी स्नैक्स बनाना या बच्चों के लंच बॉक्स में कुछ खास डिश बनाकर देना हो तो आप गोभी टिक्की को ट्राई करें. आप इस रेसिपी को झटपट से तैयार कर सकते हैं.
Gobhi Tikki Recipe: सर्दियों के मौसम कई बार लोग बाजार से ज्यादा फूलगोभी खरीद कर लाते हैं. गोभी से घरों में ठंड के दिनों में अक्सर गोभी-आलू की सब्जी को बनाया जाता है. आप भी हर बार गोभी से सब्जी बनाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं, जो आसानी से बन जाए तो आप गोभी टिक्की को बना सकते हैं. शाम के टाइम में आप गोभी टिक्की को स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं या बच्चों के लंच में आप इसे दे सकते हैं. गरमा-गरम गोभी टिक्की को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से गोभी टिक्की बनाने का आसान तरीका.
गोभी टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- फूलगोभी- 2 कप कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च- 2
- प्याज- 1
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- आलू- 2 उबले हुए
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- बेसन- 2 चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई 2 बड़े चम्मच
- सूजी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
गोभी टिक्की को कैसे तैयार करें?
- गोभी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से धोकर साफ कर लें. गोभी को कद्दूकस कर लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
- इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक को मिला दें. इसमें आप धनिया पत्ती, बेसन और सूजी को भी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब आप हाथ में तेल लगा लें और मिश्रण से छोटा सा हिस्सा लें और गोल करके इसे चिपटा कर लें.
- अब आप तवा को गर्म करें और तेल डालें. इसके बाद आप तवा पर टिक्की को डाल दें. इसे आप दोनों तरफ से पका लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










