Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय की चुस्की लेते हुए खाएं पालक कॉर्न टिक्की, जानिए बनाने का तरीका

palak corn tikki ( AI Image)
Palak Corn Tikki: ठंड के दिनों में शाम में चाय के साथ बनाएं पालक कॉर्न टिक्की. इसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं पालक कॉर्न टिक्की की रेसिपी.
Palak Corn Tikki: सर्दियों में चाय के साथ टेस्टी स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं तो पालक कॉर्न टिक्की को बना सकते हैं. ठंड में ताजे पालक और स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल करके आप इस स्वादिष्ट डिश को तैयार कर सकते हैं. सर्दियों की शाम में गरमा-गरम चाय और चटनी के साथ आप इसे सर्व करें. इस टिक्की का स्वाद बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक कॉर्न टिक्की को बनाने का तरीका.
पालक कॉर्न टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- स्वीट कॉर्न- आधा कप
- पालक- 1 कप
- आलू- 2 उबले हुए
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- प्याज- 1
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
- बेसन- 2 चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
पालक कॉर्न टिक्की को कैसे तैयार करें?
- पालक कॉर्न टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबाल लें और मिक्सी जार में डालकर इसे दरदरा पीस लें. पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर काट लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप स्वीट कॉर्न को भी डाल दें. इसके बाद आप मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज को भी डाल दें.
- अब आप कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी धनिया पत्ती को भी डाल दें. इसमें नमक, काली मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर, बेसन, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- टिक्की बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल डालें. अब आप अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें. मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप तवा पर डालें और एक चम्मच तेल डालकर दोनों तरफ से पका लें. पालक कॉर्न टिक्की को आप शाम में चाय के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










