शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सावधान

Published by :Saurabh Poddar
Published at :08 May 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
vitamin b-12 deficiency

शरीर में विटामिन B-12 की कमी के लक्षण AI image

Vitamin B-12 Deficiency: क्या आप भी हर समय थकान, कमजोरी या हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस करते हैं? कई बार ये छोटी लगने वाली परेशानियां शरीर में विटामिन B-12 की कमी का संकेत हो सकती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है.

विज्ञापन

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन B-12 की कमी आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. यह हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी विटामिन है, क्योंकि यह दिमाग, खून और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. आजकल यह समस्या इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि लोग अपनी डाइट का सही से ख्याल नहीं रख रहे हैं और बहुत ज्यादा बिजी लाइफस्टाइल भी जी रहे हैं. हालांकि, यह एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन फिर भी बहुत से लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होती. इस आर्टिकल में हम आपको न सिर्फ इसके लक्षणों के बारे में बताएंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि किन चीजों के सेवन से आप शरीर में विटामिन B-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं.

शरीर में विटामिन B-12 की कमी के लक्षण

जब आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है तो कुछ लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं. सबसे आम लक्षणों की अगर बात करें तो इनमें हद से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना शामिल है. अगर आप बिना ज्यादा काम किये भी काफी जल्दी थक जाते हैं, हाथ और पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन होता रहता है, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है. इसके अलावा कुछ लोगों को बार-बार चक्कर भी आते हैं, सिर में दर्द होता रहता है और साथ ही चीजों में फोकस करने में भी दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा अगर आपकी स्किन पीली पड़ रही है तो ये भी विटामिन बी-12 एक बड़ा संकेत हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि आपको याददाश्त कमजोर होने लगती है और आप छोटी से छोटी चीजें चीजें भी भूलने लग जाते हैं. अगर आपका आपका मूड हमेशा खराब रह रहा है, चिड़चिड़ापन और उदासी महसूस हो रही है, तो भी आपको एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए. ये सभी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी

विटामिन B-12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है, तो आपको कुछ चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. सबसे पहले अपनी डाइट में अंडों को शामिल कर लें, क्योंकि इनमें विटामिन बी-12 की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में चिकन और मछली को भी शामिल करना चाहिए. अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर और चीज डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना शुरू कर दें. इन सभी चीजों के अलावा आपको डेली बेसिस पर फोर्टिफाइड फूड्स जैसे कि कुछ ग्रेन्स और ब्रेकफास्ट सीरियल्स का भी सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. वेजिटेरियन लोगों के लिए ये सभी चीजें काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola