Egg Recipe Ideas: अंडे से बनाएं मजेदार डिशेज, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 Oct 2025 3:59 PM
egg recipe ideas ( AI Image)
Egg Recipe Ideas: अगर आप अंडे से कुछ कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप ये रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज जिन्हें आप नाश्ते, डिनर या स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं.
Egg Recipe Ideas: अंडे से आप कई चीजों को तैयार कर सकते हैं. अगर आप दिनभर की भागदौड़ से थक कर आए हैं या सुबह के नाश्ते की जल्दबाजी है और ऐसी डिश को बनाना चाहते हैं जो जल्दी से बन जाए तो अंडा एक ऐसी चीज है जिसे आप जल्दी से बना सकते हैं. आप झटपट से प्लेन ऑमलेट को बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आसान रेसिपी जिसे आप आसानी से अंडे की मदद से तैयार कर सकते हैं.
एग फ्राइड राइस कैसे बनाएं?
अगर आपके पास बचे हुए चावल हैं तो आप आसानी से एग फ्राइड राइस को बना सकते हैं. एक पैैन को गर्म करें इसमें आप बारीक कटे हुए प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, हरी मिर्च को डालकर फ्राई कर लें. इसमें अंडा फोड़ कर डालें और इसे आप पका लें. इसमें आप चावल को डालें और ऊपर से सोया सॉस, नमक, काली मिर्च का पाउडर डालकर कुछ मिनटों पका लें. इस तरह से फ्राइड राइस को आप तैयार कर सकते हैं.

स्नैक्स में एग रोल कैसे तैयार करें?
शाम के समय में अगर आपको कुछ टेस्टी खाने का मन है तो आप एग रोल बना सकते हैं. इसके लिए आप मैदा से आटा गूंथ लें. इससे आप रोटी बना लें और पराठा सेंक लें. अब एक अंडा में नमक डालकर फेंट ले और तवा के ऊपर तेल डालें और अंडे को फैला दें. इसके ऊपर पराठे को डाल दें. दोनों साइड से अच्छे से पका लें. पतले प्याज और टोमैटो सॉस का बीच में डालें और पराठे को रोल कर दें.

डिनर में अंडा भुर्जी कैसे बनाएं?
आप डिनर में अंडा भुर्जी भी बना सकते हैं इसके लिए आप दो अंडे को अच्छे से फेंट लें. कड़ाही में तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, प्याज और हरी मिर्च को डालें. अदरक लहसुन का पेस्ट, टमाटर और अंडे को डाल कर पका लें. इसमें आप धनिया पाउडर, गरम मसाला को भी डाल दें. नमक डालकर पकाएं और धनिया पत्ती को ऊपर से डाल दें.

एग सैंडविच को कैसे तैयार करें?
आप नाश्ते में जल्दी से एग सैंडविच बना सकते हैं. आप अंडे को उबाल लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. ब्रेड पर आप अंडे को डालें. ऊपर से आप काली मिर्च, नमक और बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें. दूसरे ब्रेड पर आप सॉस को लगाएं. कवर कर के आप बटर लगा कर सेंक लें.

ब्रेकफास्ट में ऑमलेट कैसे बनाएं?
आप ब्रेकफास्ट में जल्दी से कुछ बनाना चाहते हैं तो आप ऑमलेट को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप दो अंडे को फेंट लें. इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को डाल दें. नमक, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च का पाउडर मिक्स करें. पैन में तेल डालकर मिश्रण को डालें और इसे एक साइड से पका लें. फिर इसे पलट दें. दोनों साइड से अच्छे से पका लें.

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










