बंगाल पुलिस की जांच से हाईकोर्ट नाराज, एनआईए को सौंपा अशोक साउ मर्डर केस

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल पुलिस की जांच से हाईकोर्ट नाराज, एनआईए को सौंपा अशोक साउ मर्डर केस

Bengal Police: तृणमूल नेता अशोक साउ की हत्या जगद्दल पुलिस स्टेशन से 50 मीटर के भीतर हुई थी. मृतक का परिवार अभी भी असुरक्षा के माहौल में जी रहा है.

विज्ञापन

Bengal Police: कोलकाता: बंगाल पुलिस की कार्यशैली से कलकत्ता हाईकोर्ट बेहद नाराज है. तृणमूल नेता अशोक साउ मर्डर केस की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस पर नाराजगी जताई है. मामले की सुनवाई कर रही न्यायाधीश ने इस हत्या की जांच में घोर लापरवाही बरतने की बात कही हैं. हाईकोर्ट ने अब इस मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंपी दी है. 2024 में नैहाटी में उपचुनाव के दिन ही तृणमूल नेता अशोक साउ की हत्या कर दी गई थी.

थाने के पास हुई थी तृणमूल नेता की हत्या

13 नवंबर 2024 को कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल नेता की हत्या की जांच का आदेश दिया था. तृणमूल नेता अशोक साउ की हत्या जगद्दल पुलिस स्टेशन से 50 मीटर के भीतर हुई थी. जगद्दल पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू की. दो साल से चल रहे इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायाधीश शुव्रा घोष ने सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हुई. उन्होंने मामले की सुनवाई रोककर सीधे तौर पर एनआईए को जिम्मेदारी सौंप दी. मृतक अशोक साउ के परिवार और स्थानीय निवासी उच्च न्यायालय के इस आदेश से खुश हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयुक्त से शिकायत के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

अशोक साउ का परिवार अभी भी असुरक्षा से जूझ रहा है. अशोक साउ के भाई द्वारा पुलिस आयुक्त से शिकायत करने के बावजूद, अभी तक कोई सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है. इस संदर्भ में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि अशोक साउ के परिवार को कानूनी सहायता दी गई थी. पुलिस जांच में कई खामियों के कारण उच्च न्यायालय ने जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा है. तृणमूल कांग्रेस विधायक सोमनाथ श्याम ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एनआईए और सीबीआई भाजपा के लोग हैं. एनआईए को जांच का जिम्मा तृणमूल कांग्रेस को परेशान करने के लिए दिया गया है.

Also Read: बंगाल में SIR के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जिलावार सूची तैयार

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola