ePaper

समोसे का कोन नहीं बन पाता? इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा

Updated at : 28 Feb 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Special Ribbon Samosa Recipe

होली स्पेशल रिबन समोसा रेसिपी

होली के मौके पर घर पर बनाएं यूनिक और क्रिस्पी रिबन समोसा. बिना परफेक्ट कोन बनाए तैयार होने वाली यह ट्रेंडिंग समोसा रेसिपी दिखने में भी खूबसूरत है और स्वाद में भी लाजवाब. मेहमान भी पूछेंगे इसकी खास रेसिपी.

विज्ञापन

Holi Special Ribbon Samosa Recipe: होली पर घर में कुछ नया और क्रिस्पी बनाने का मन है लेकिन समोसे का सही कोन बनाना हमेशा मुश्किल लगता है? अगर आप भी इस प्रॉब्लम का हल निकालना चाहते है तो इस बार त्रिकोंण समोसे को छोड़कर ट्राई करें यूनिक रिबन समोसा. इसे बनाने के लिए आपको परफेक्ट कोन बनाने की टेंशन भी नहीं लेनी पड़ती.

क्या है रिबन समोसा?

रिबन समोसा दरअसल समोसे का एक क्रिएटिव वर्जन है जिसमें मैदे की लंबी पट्टियों (रिबन) से समोसे को डिजाइन किया जाता है. इससे समोसा देखने में जालीदार और बेहद खूबसूरत लगता है. और कोन बनाने की जरूरत भी नहीं पढ़ती हैं.

रिबन समोसा बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत होती हैं?

  • 2 कप मैदा
  • 3 उबले आलू
  • ½ कप मटर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए

रिबन समोसा बनाने के लिए नोट करें ये आसान रेसिपी (Holi Special Ribbon Samosa Recipe)

रिबन समोसा

सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. अब उबले हुए आलू मैश करके डालें और साथ में मटर भी मिला दें. इसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह भून लें. आपका समोसे का मसाला तैयार है.

अब मैदे में नमक और थोड़ा तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें. आटे की लोई बेलकर पतली शीट बनाएं और उसे लंबी-लंबी स्ट्रिप्स यानी रिबन में काट लें.

अब एक छोटी लोई को गोल बेलें, उसमें आलू का मसाला रखें और ऊपर से इन रिबन स्ट्रिप्स को जाली की तरह लपेट दें. इससे समोसे का डिजाइन बेहद यूनिक बनेगा.

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन समोसों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
रिबन समोसा बनाने में आसान है, दिखने में अलग है और होली पार्टी में तुरंत सबका ध्यान खींच लेगा. इसे आप हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

यह भी पढ़ें: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola