ePaper

इस होली मिठाई में घोलें नया रंग - ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल

Updated at : 25 Feb 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Holi special orange flavored rasmalai recipe in Hindi

सिर्फ 4 स्टेप में बनाएं होली स्पेशल ऑरेंज रसमलाई

इस होली पर पारंपरिक मिठाइयों से हटकर ट्राई करें ऑरेंज रसमलाई का खास स्वाद. संतरे की ताजगी और रसमलाई की शाही मिठास आपके त्योहार को बना देगा और भी रंगीन और यादगार.

विज्ञापन

Holi Special Dessert Orange Rasmalai Recipe: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, स्वादों का भी जश्न है. इस बार वही पुरानी मिठाइयों से हटकर कुछ ऐसा बनाइए जो मेहमानों को चौंका दे. ट्राइ करें होली स्पेशल ऑरेंज रसमलाई की रेसिपी जिसमें आपको मुलायम रसगुल्ले का स्वाद मिलता हैं, संतरे की ताजगी भरी खुशबू और हल्की सिट्रस मिठास भी मिलती है.

यह मिठाई दिखने में तो सुंदर होती ही है, साथ ही स्वाद में भी बिल्कुल अलग और यादगार होती है. नॉर्मल रसमलाई केसर और इलायची की जगह जब ऑरेंज जेस्ट और फ्रेश जूस शामिल होता है, तो रसमलाई का क्लासिक स्वाद एक मॉडर्न ट्विस्ट ले लेता है.

होली स्पेशल ऑरेंज रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Orange Rasmalai Recipe Ingredients)

Fresh Oranges Image
ताजे संतरे
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 2 चम्मच नींबू का रस (छेना बनाने के लिए)
  • 1 लीटर दूध (रबड़ी के लिए)
  • ½ कप चीनी
  • ¼ कप ताज़ा संतरे का रस
  • 1 छोटा चम्मच ऑरेंज जेस्ट (संतरे के छिलके की कद्दूकस)
  • 4-5 कटा पिस्ता-बादाम
  • कुछ केसर के धागे (वैकल्पिक)

होली स्पेशल ऑरेंज रसमलाई बनाने की रेसिपी (Orange Rasmalai Recipe Indian Style)

How to make orange rasmalai at home for Holi
होली स्पेशल ऑरेंज रसमलाई

1. सबसे पहले छेना तैयार करें

दूध को उबालें, फिर गैस धीमी कर नींबू का रस डालें. जब दूध फट जाए तो मलमल के कपड़े में छानकर छेना अलग कर लें. हल्का दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और 8-10 मिनट तक मसलकर चिकना आटा तैयार करें. इसकी छोटी टिक्कियां बनाएं.

2. अब एक पैन में पानी और थोड़ी चीनी उबालें. तैयार टिक्कियां डालकर 10-12 मिनट पकाएं. वे फूलकर स्पॉन्जी हो जाएंगी.

3.ऑरेंज रबड़ी बनाएं
एक अलग बर्तन में दूध गाढ़ा करें. जब आधा रह जाए तो चीनी डालें. गैस बंद करने के बाद ठंडा होने दें, फिर उसमें संतरे का रस और ऑरेंज जेस्ट मिलाएं. ध्यान रखें कि रस डालते समय दूध ज्यादा गरम न हो, वरना फट भी सकता है.

4. रसमलाई को हल्का निचोड़कर ऑरेंज रबड़ी में डालें. ऊपर से ड्राय फ्रूट्स सजाएं और 2-3 घंटे फ्रिज में ठंडा करें.

यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola