होली पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड, शेफ आनल कोटक ने बताई रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

होली के खास मौके पर घर पर बनाएं गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड. फूड एक्सपर्ट Aanal Kotak की आसान रेसिपी से तैयार करें यह स्वादिष्ट और क्रीमी मिठाई, जिसे मेहमान भी बार-बार मांगेंगे.

विज्ञापन

Gujarati Kesar Shrikhand Recipe: होली का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पारंपरिक पकवान बनने लगते हैं. रंगों के इस त्योहार में अगर मिठाई की बात हो और श्रीखंड का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खासतौर पर गुजरात का केसर श्रीखंड अपने गाढ़े स्वाद और खुशबू के लिए पूरे देश में बहुत मशहूर है. फूड एक्सपर्ट शेफ आनल कोटक ने अपनी खास रेसिपी के जरिए बताया है कि आप इस स्वादिष्ट गुजराती केसर श्रीखंड को बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं. होली के मौके पर यह मिठाई मेहमानों को जरूर पसंद आएगी.

विज्ञापन

गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की आवश्यक सामग्री

गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड
  • 2 कप गाढ़ा दही
  • 4–5 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1 चुटकी केसर
  • 2 चम्मच गर्म दूध
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • बारीक कटे पिस्ता और बादाम

गुजरात का फेमस केसर श्रीखंड बनाने की रेसिपी (Gujarati Kesar Shrikhand Recipe)

Gujarati Kesar Shrikhand Recipe

सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 4-5 घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए. इससे दही गाढ़ा हो जाएगा, जिसे श्रीखंड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अब एक बाउल में इस गाढ़े दही को निकालें और उसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिक्स्चर स्मूद हो जाए.

दूसरी तरफ केसर को गर्म दूध में 5 मिनट के लिए भिगो दें. जब केसर का रंग दूध में घुल जाए तो इसे  दही वाले मिक्स्चर में डाल दें. इसके साथ ही इलायची पाउडर भी मिलाएं. अब इस मिक्स्चर को अच्छी तरह मिलाकर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

परोसते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें.

यह भी पढ़े: मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट

यह भी पढ़े: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 10 minutesCook: 0Yields: 3-4 Servings

Ingredients

    Instructions