मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी – घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी होली स्पेशल पापड़ी चाट

होली पर मेहमानों को कुछ चटपटा और खास सर्व करना है? ट्राय करें होली स्पेशल पापड़ी चाट की ये आसान रेसिपी. दही, इमली चटनी और करारी पापड़ी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आएगा. झटपट बनाएं और त्योहार का मजा दोगुना करें.
Holi Special Papdi Chaat Recipe: होली 2026 के इस मौके पर अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो झटपट तैयार हो जाए और गेस्ट उंगलियां चाटते रह जाएं, तो पापड़ी चाट से बेस्ट ऑप्शन शायद ही कोई हो. नॉर्थ इंडिया की फेमस स्ट्रीट फूड डिश पापड़ी चाट खासतौर पर होली जैसे त्योहार पर काफी पसंद की जाती है क्यूंकी इस समय मौसम में हल्की गर्माहट छाने लगती हैं और मन कुछ चटपटा खाने का करता है. यहां से नोट करें होली स्पेशल पापड़ी चाट की आसान रेसिपी.
होली स्पेशल पापड़ी चाट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप करारी पापड़ी
- 1 कप उबले और कटे आलू
- ½ कप उबले काबुली चने
- 1 कप फेंटा हुआ ठंडा दही
- 2 चम्मच इमली की मीठी चटनी
- 2 चम्मच हरी चटनी
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- स्वादानुसार काला नमक
- बारीक कटी प्याज
- सेव और अनार दाने सजाने के लिए

होली स्पेशल पापड़ी चाट बनाने आसान रेसिपी(Holi Special Papdi Chaat Recipe)
सबसे पहले सर्विंग प्लेट में पापड़ी सजाएं. इसके ऊपर उबले आलू और चने डालें. अब अच्छी तरह फेंटा हुआ ठंडा दही डालें. इसके बाद इमली और हरी चटनी फैलाएं. ऊपर से लाल मिर्च, भुना जीरा और काला नमक छिड़कें. लास्ट में प्याज, सेव और अनार दानों से गार्निश करें.
यह भी पढ़ें: होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से
यह भी पढ़ें: इस होली घर पर बनाएं खोया सूजी गुजिया, स्वाद ऐसा बाजार की मिठाइयों को भी कर दे फीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










