Palak Raita Recipe: घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट पालक रायता, पराठे या पुलाव के साथ करें सर्व
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 07 Dec 2025 3:46 PM
palak raita ( AI Image)
Palak Raita Recipe: आप भी रायता खाना पसंद करते हैं तो पालक रायता को जरूर ट्राई करें. इस रायता का स्वाद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं पालक रायता बनाने की विधि.
Palak Raita Recipe: पालक के पत्तों का इस्तेमाल करके आपने कई तरह की डिश को बनाया होगा. इससे आपने पालक पनीर, आलू पालक, चीला और पकौड़े को तो जरूर ट्राई किया होगा. लेकिन, क्या आपने कभी पालक रायता को बनाया है? अगर नहीं, तो आप पालक रायता की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. अगर आपको भी रायता खाना पसंद है तो आप पालक रायता जरूर बनाएं. इस रेसिपी को आप झटपट से बना सकते हैं. पालक रायता को आप चीला, पुलाव, जीरा राइस या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं पालक रायता बनाने का तरीका.
पालक रायता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पालक- 1 गुच्छा
- दही- 2 कप
- भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2
- काला नमक- आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
पालक रायता को कैसे तैयार करें?
- पालक रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें. अब आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें और इसमें पालक के पत्तों को डाल दें. पत्तों को अच्छे से उबाल लें. पानी को छान लें और उबले पालक के पत्तों को ठंडा कर लें.
- अब आप एक मिक्सी जार में उबले हुए पालक के पत्ते और हरी मिर्च डालकर बारीक पीस लें.
- एक बर्तन में आप दही को लें और इसे अच्छे से फेंट लें. इसमें आप पालक के मिश्रण को डाल दें.
- अब आप स्वादानुसार नमक, काला नमक, काली मिर्च का पाउडर और भुना जीरा पाउडर को मिला दें. इसमें आप लाल मिर्च पाउडर को डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इस तरह से आप आसानी से पालक का रायता बना सकते हैं. आप चाहें तो इसमें जीरा और लहसुन का तड़का भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










