हफ्ते में 2 बार लगाएं चंदन फेस पैक, चेहरा दिखने लगेगा पहले से ज्यादा साफ और फ्रेश, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 May 2026 3:08 PM

विज्ञापन

चंदन फेस पैक का इस्तेमाल करने से क्या फायदा होता है? AI image

Sandal Wood Face Pack: अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपनी स्किन को घर बैठे हेल्दी, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो चंदन से बना फेस पैक आपके काफी काम आ सकता है. यह आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से केयर करने के साथ चेहरे की कई समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Sandal Wood Face Pack: चंदन के फायदों के बारे में हम सभी ने अपने बड़े-बुजुर्गों से जरूर सुन रखा है. पुराने समय में जब इतने ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं होते थे, तो अक्सर लोग अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए चंदन का ही इस्तेमाल करते थे. इसका इफेक्ट स्किन को ठंडक पहुंचाने वाला होता है और साथ ही इसकी नेचुरल क्वालिटीज आपकी स्किन को आराम पहुंचाने का भी काम करते हैं. आज की यह आर्टिकल हर उस व्यक्ति के काम आने वाली है जो महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं, बल्कि नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको चंदन से बने फेस पैक के कुछ ऐसे कमाल के फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप जान जाएंगे तो बिना देरी किये इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना शुरू कर देंगे. तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

स्किन को मिलती है ठंडक और फ्रेशनेस

गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हमारा चेहरा धूप और पसीने की वजह से काफी ज्यादा थका हुआ और बेजान का दिखने लगता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम हो रही है तो चंदन से बना फेस पैक इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने में आपकी काफी मदद करता है. यह फेस पैक आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. जब आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने लगते हैं तो आपकी स्किन फ्रेश फील होने के साथ ही काफू रिलैक्स्ड भी महसूस होने लग जाती है. अगर आपको सनबर्न या फिर चेहरे में जलन की प्रॉब्लम है, तो आपको चंदन का इस्तेमाल जरूर अपने चेहरे पर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

मुंहासों और दाग-धब्बों में मिल सकती है राहत

अगर आपकी स्किन पर बार-बार पिंपल्स निकलते रहते हैं, तो चंदन से बना यह फेस पैक आपके लिए काफी मददगार और फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें कुछ ऐसी क्वालिटीज पायी जाती हैं जो आपकी स्किन को साफ रखने में काफी हद तक मदद कर सकती हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके आपके चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बे हल्के होने लगते हैं और साथ ही आपकी स्किन पहले से ज्यादा क्लियर भी नजर आने लगती है. हालांकि, अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे आ रहे हैं तो इससे निपटने के लिए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

चेहरे पर आ सकता है नेचुरल ग्लो

जब आप अपने चेहरे पर चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर्तेत हैं तो यह एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब करने में एयर गंदगी को हटाने में काफी हद तक मदद कर सकता है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन फ्रेश और पहले से ज्यादा साफ दिखाई देने लगती है. जब आपके चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है तो वह धीरे-धीरे नैचुरली ग्लोइंग लगने लगती है. आप अगर चाहें तो इसमें दही, गुलाब जल या दूध मिक्स करके के भी एक फेस पैक तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

टैनिंग कम करने में हो सकता है असरदार

जब आप धूप में ज्यादा समय बिताते हैं तो आपके चेहरे पर टैनिंग की प्रॉब्लम हो जाती है. अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी आपको चंदन फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ ही टैनिंग की प्रॉब्लम को खत्म करने में भी मदद करता है. जब आप इसका रेगुलर इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपका चेहरा साफ और फ्रेश नजर आने लगता है. गर्मियों के इन दिनों में इसका इस्तेमाल करना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

कैसे करें फेस पैक का इस्तेमाल?

चंदन फेस पैक को घर पर ही बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको चंदन पाउडर में गुलाब जल, दूध या शहद मिक्स कर देना है. इस इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है. बाद में साफ पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें. जब आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ दो बार करते हैं, तो आपको फर्क साफ महसूस होने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola