दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में RR को हुआ नुकसान
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 18 May 2026 11:38 AM
केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के बीच शतकीय साझेदारी (फोटो-सोशल मीडिया)
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया. इसके साथ दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. वहीं इस हार के साथ राजस्थान रॉयल्स को नुकसान हुआ है.
DC vs RR: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया. दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंकतालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं राजस्थान को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए बाकी बचे हुए दो मुकाबले जीतने होंगे.
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए. 19 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हो गए.
रियान पराग और जुरेल का अर्धशतक
यहां से तीसरे विकेट के लिए रियान पराग और जुरेल के बीच भी 72 रनों की साझेदारी हुई. रियान पराग 51 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जुरेल भी 53 रन बनाकर आउट हो गए. बाकी के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. राजस्थान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए. दिल्ली के लिए गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 4, लुंगी एनगिडी ने 2 और माधव तिवारी ने 2 विकेट चटकाए.
दिल्ली की दमदार शुरुआत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कमाल की रही. अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. अभिषेक पोरेल 51 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद साहिर पारख 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
दिल्ली ने जीता मुकाबला
इसी दौरान केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. केएल राहुल 56 रन बनाकर आउट हुए. 133 के स्कोर पर केएल राहुल पवेलियन लौट गए. वहीं एक छोर पर अक्षर पटेल जमे रहे. इस दौरान डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जल्दी ही पवेलियन लौट गए. अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली. अंत में आशुतोष शर्मा ने 18 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 और बृजेश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










