Numerology: बचपन में संघर्ष, जवानी में ऐशो-आराम! इस मूलांक में जन्मे लोगों की अचानक बदल जाती है तकदीर
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 May 2025 6:50 PM
Numerology
Numerology: आज इस लेख में हम उस मूलांक के लोगों की बात करेंगे, जिनका बचपन संघर्षों और गरीबी में गुजरता है, लेकिन जवानी में ये लोग अपनी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं से भरपूर सफलता हासिल करते हैं.
Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसमें हर अंक का अपना एक अलग महत्व और पहचान होती है. इससे किसी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन को समझने में मदद मिलती है. किसी का भी भविष्य जानने के लिए सबसे पहले उसकी जन्मतिथि से मूलांक निकाला जाता है, जो 1 से 9 अंकों के बीच होता है. इसके अलावा, हर मूलांक का एक ग्रह स्वामी होता है, जो उस व्यक्ति के जीवन पर गहर असर डालता है. ऐसे में आज इस आर्टिकल में उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जिनका बचपन बहुत गरीबी में बीतता है, लेकिन जवानी में खूब पैसा कमाते हैं.
ये है जन्म तारीख और मूलांक
अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 निकलता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी बृहस्पति होता है. बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, न्याय, आदर्श, सम्मान और विस्तार का प्रतीक माना जाता है.
यह भी पढ़ें- Numerology: बहुत नखरीली होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां, कूट-कूट कर भरा होता है आत्मविश्वास
यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर
संघर्षों से भरा रहता है जीवन
मूलांक 3 वाले लोगों का बचपन आमतौर पर आसान नहीं होता. उनका बचपन बहुत संघर्ष से भरा रहता है. उन्हें छोटी उम्र से ही मेहनत और जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ता है. आर्थिक तंगी के कारण कई बार हालात चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, लेकिन ये लोग धैर्य और लगन से आगे बढ़ते हैं और जीवन में स्थिरता लाते हैं.
अचानक पलट जाती है किस्मत
इस मूलांक में जन्मे लोगों की किस्मत जवानी में पलट जाती है. मेहनत और लगन के दम पर ये लोग अच्छी आमदनी करते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेते हैं. ये अपने परिवार को भी खुश और संपन्न रखने में सफल रहते हैं.
मुश्किलों से नहीं घबराते
जिन लोगों का जन्म मूलांक 3 में हुआ रहता है, वे मुश्किल हालातों से घबराते नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करते हैं. उन्हें किसी का एहसान लेना अच्छा नहीं लगता और वे अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं. इसके अलावा, इन लोगों को निजी मामलों में दखल, बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










