ePaper

25 मिनट में बनाएं महाराष्ट्र की यह खास डिश, स्वाद ऐसा कि मिजाज खुश हो जाए!

Updated at : 30 Sep 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kadkani Recipe

महाराष्ट्र की फेमस कडाकणी, Pic Credit- Chatgpt

Maharashtra Recipe: खाने के शौकीनों के लिए खास! महाराष्ट्र की फेमस डिश कडाकणी घर पर सिर्फ 25 मिनट में बनाएं. गुड़, आटा और बेसन से तैयार यह खट्टा-मीठा स्वाद आपके मिजाज को खुश कर देगा. आसान विधि और कम समय में बनने वाली यह रेसिपी हर खाने के शौकीन के लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Maharashtra Recipe, Kadkani Recipe: खाने के शौकीन लोगों को हमेशा ही अलग अलग जगह की डिशेज ट्राई करने का मन तो करता ही है. लेकिन वहां पर जाकर ही उस खास चीज का टेस्ट करें यह हर किसी के लिए संभव नहीं है. इसके लिए वे इंटरनेट पर उस खाने रेसिपी की तलाश करते रहते हैं. मगर हर चीज वहां अवलेवल हो ही जाए यह हो ही नहीं सकता. इसलिए हम आपको अपने लेख के माध्यम से अलग अलग जगहों की डिशेज और उन्हें बनाने के तरीके बताते रहते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको महाराष्ट्र की ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा. इसका नाम कडाकणी है. खास बात ये है कि इसे 25 से 30 मिनट के अंदर आप आसानी से बना सकते हैं. आइये जानते हैं आप कडाकणी कैसे बना सकते हैं.

कडाकणी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप गुड़ कटा हुआ
  • 1.5 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच सूजी
  • तेल या घी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

Also Read: Navratri 2025: नवरात्रि व्रत खोलते समय क्या करें और क्या न करें, इस बात का रखें खास ध्यान, वरना सेहत से जुड़ी हो सकती है समस्या 

कडाकणी बनाने की विधि

  • सबसे पहले गुड़ को पानी में घोल लें और एक कटोरे में गेहूं का आटा और बेसन ले लें.
  • इसके बाद गेहूं का आटा और बेसन में सूजी और घी डालकर सूखा मलें. फिर गुड़ का पानी डालकर गूंथ लें, ठीक वैसे ही जैसे आप रोटी बनाने के लिए आटा गूंथते हैं. फिर इसे ढककर पंद्रह-बीस मिनट के लिए रख दें.
  • अब उस आटे को गोल कर उन्हें पापड़ की तरह पतला बेल लें और कांटे से हल्का छेद कर दें ताकि तलते समय वे फट न जाएं.
  • गुड़ के कारण वे हल्के लाल हो जाते हैं, इसलिए उन्हें मध्यम आंच पर तलें. लीजिए तैयार आपका महाराष्ट्र का कडाकणी. आप इसे हल्की खट्टी चटनी के साथ खा सकते हैं. यकीन मानिये यह खट्टा मीठा कॉम्बिनेशन आपको अच्छा लगेगा.

Also Read: Suji Halwa Recipe: कन्या पूजन में बनाएं स्वादिष्ट सूजी का हलवा, छोटी कन्याएं होंगी खुश

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola