ePaper

Food for Weight Loss : अब खाना खाकर भी आप कर सकती हैं वजन कम, जानें कैसे

Updated at : 05 Dec 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Weight Loss Foods

Weight Loss Foods

Food for Weight Loss : वजन कम करने के लिये संतुलित आहार लें जिसमें फल, सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Food for Weight Loss : क्या पतले होने के लिए बिना खाये रहना जरूरी है? यदि यह प्रश्न पोषण विशेषज्ञों से पूछा जाए तो वे सीधे मना कर देंगे. बिना खाये वजन कम करने का कोई तरीका नहीं हो सकता है. डॉक्टरों की मानें तो कुछ ऐसी सब्जियां और फल है जिनको अधिक खाने से वजन कम किया जा सकता है.

हरी सब्जियां आपके लिये हो सकती है फायदेमंद

सब्जियों में फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता करता है. साथ ही किसी भी सब्जी या पत्तेदार साग में कैलोरी बहुत कम होती है. परिणामस्वरूप, यदि आप सब्जी अधिक भी खाएंगे, तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा. लेकिन वजन कम करना आसान हो जाएगा.

वजन कम करने के लिए अधिक प्रोटीन खाएं

वजन कम करने के लिए अधिक प्रोटीन खाएं. अंडे प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं. इसके अलावा अंडे में स्वस्थ वसा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती है और इसलिए अंडे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है.वजन घटाने में अंडे की अहम भूमिका हाेती हैं.

Also Read : Hair Care Tips: आपको अपने बालों को कितनी देर तक करना चाहिए शैम्पू ? जानें यहां

ग्रीक दही के हैं कई फायदे

वजन कम करने के लिए आप जितना चाहें उतना ग्रीक योगर्ट खा सकते हैं. यह दही प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करता है. इसके साथ ही ग्रीक योगर्ट शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए बहुत अच्छा है.

वसायुक्त मछली

अंडे की तरह मछली भी वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.अधिक मछलियां खाना अच्छा होता है, विशेषकर जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. इस एसिड में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और सूजन को कम करने की क्षमता होती है. समुद्री मछली में ये सभी गुण होते हैं. इसलिए वजन घटाने के लिए समुद्री मछली भी खाई जा सकती है.

Also Read : Side Effects of Papaya : अगर आपको भी पसंद है पपीता, तो हो जायें सावधान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola