ePaper

Hair Care Tips: आपको अपने बालों को कितनी देर तक करना चाहिए शैम्पू ? जानें यहां

Updated at : 05 Dec 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips: आपको अपने बालों को कितनी देर तक करना चाहिए शैम्पू ? जानें यहां

Hair Care Tips: अक्सर हमें यह पता नहीं होता है कि हमें कितनी देर तक शैंपू करना चाहिए. इसका जवाब मिलेगा यहां.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या का सामना लगभग हम सभी को करना पड़ता है. सुंदर स्वस्थ बाल पाने के लिए नियमित शैंपू करना आवश्यक है.लेकिन अक्सर हमें यह पता नहीं होता है कि हमें कितनी देर तक शैंपू करना चाहिए. इस समस्या का समाधान हम करेंगे और बताएंगे कि आपको कितनी देर तक शैंपू करना चाहिए.

शैम्पू न केवल बालों की गंदी चिकनाई को दूर करता है और बालों को घना, स्वस्थ बनाता है, बल्कि बालों की जड़ों को भी मजबूत करता है. बाल मुलायम और रेशमी हो जाते हैं.

बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू का चयन किया जाता है ड्राई ऑयली या नॉर्मल के लिए अलग-अलग शैंपू होते हैं.बालों के प्रकार और समस्या के अनुसार अलग-अलग तरह के शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आपको कितनी बार शैम्पू करना चाहिए? इसको लेकर कई लोग असमंजस में हैं.

बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा शैंपू करते हैं, जिससे बालों की आवश्यक नमी खत्म हो जाती है फिर, अगर आप लंबे समय तक शैंपू करते हैं तो आपके बालों में गंदगी जमा हो जाती है.

डॉक्टरों के मुताबिक, अगर आप बहुत नमी वाले वातावरण में रहते हैं, बहुत पसीना आता है तो आप अपने बालों को रोजाना शैम्पू कर सकते हैं.

ऐसे में आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन समस्या कहीं और है, कई लोग ऐसे हैं जो बाल धोने के बाद भी शैम्पू नहीं लगाते हैं। इस स्थिति में बाल बिल्कुल भी साफ नहीं होते हैं. हफ्ते में 4 से 5 बार शैंपू करने से कोई नुकसान नहीं है.

अगर बाल लंबे समय तक गीले रहें तो बालों की लचक खत्म हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप बाल झड़ने लगते हैं.

Also Read : Side Effects of Papaya : अगर आपको भी पसंद है पपीता, तो हो जायें सावधान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola