ePaper

Side Effects of Papaya : अगर आपको भी पसंद है पपीता, तो हो जायें सावधान

Updated at : 05 Dec 2024 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Side Effects of Papaya : अगर आपको भी पसंद है पपीता, तो हो जायें सावधान

Side Effects of Papaya : पपीता एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन यह कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी हो सकता है.

विज्ञापन

Side Effects of Papaya : पपीता एक ऐसा फल है जो भारत में बहुत खाया और पसंद किया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसके नियमित सेवन की सलाह देते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही कुछ खास तरह के लोगों या बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस फल से दूर रहना चाहिए.

वैसे तो पपीते में फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन यह फल कई लोगों के लिए हानिकारक होता है.कुछ लोगों को पपीते से एलर्जी हो सकती है, जिससे उन्हें त्वचा पर चकत्ते, खुजली और सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं.

Also Read : Vastu Tips: अपने पर्स में रखें ये 5 चीजें, होने लगेगी पैसों की बारिश

अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो पपीता आपके लिए हानिकारक हो सकता है. हृदय रोग से पीड़ित लोग रक्त परिसंचरण में किसी भी समस्या से बचने के लिए अक्सर इस दवा का सेवन करते हैं. ऐसे मरीजों को पपीता खाने से चोट लगने पर खून आसानी से बहने लगता है.

पपीते में मौजूद एंजाइम अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. पपीते कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है.

पपीते में नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है. इसलिए, मधुमेह के रोगियों को पपीते का सेवन सावधानी से करना चाहिए. पपीते में एक एंजाइम होता है जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए, गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.

Also Read : Weight Loss Tips: वजन बढ़ने से परेशान हैं तो अपनाएं ये डाइट प्लान, झट से होगा वेट लॉस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola