Diwali Rangoli Designs 2025: आपके आंगन की रौनक बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, देखकर सब बोलेंगे- वाह!
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Oct 2025 5:18 PM
दिवाली के मौके पर तैयार रंगोली डिजाइन, Pic Credit- Meta AI
Diwali Rangoli Designs 2025: दिवाली पर घर की सजावट अधूरी मानी जाती है अगर रंगोली न बनाई जाए तो. इस साल 2025 में फ्लोरल, 3D, थीम बेस्ड, डॉट्स और इको-फ्रेंडली रंगोली डिजाइन का क्रेज सबसे ज्यादा है. इन लेटेस्ट रंगोली पैटर्न से आपका घर सिर्फ खूबसूरत लगेगा.
Diwali Rangoli Designs 2025: दिवाली के त्योहारों में घर की सजावट तो होती ही है. मगर इस पर्व पर कई लोगों के लिए रंगोली एक बेहद जरूरी सजावट होती है. क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जिसमें लोग अपनी इमोशंस के साथ साथ क्रियेविटी दिखाते हैं. रंगोली डिजाइन करते वक्त हर बार लोग कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. इस दिवाली अगर आप भी कुछ नयी ट्राई करना चाहते हैं तो जो ट्रेडिंग में हो तो हम आपको कुछ ऐसी डिजाइन बताएंगे जिसे देखकर हर कोई तारीफ ही करेगा. तो आइए जानते हैं इस साल के कौन कौन से रंगोली डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं.
फ्लोरल रंगोली डिजाइन
फूलों से बनी रंगोली हर साल दिवाली की रौनक बढ़ाती है. गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों से तैयार रंगोली ऐसी डिजाइन है जिसे हर साल लोग तैयार करना पसंद करते हैं. यह डिजाइन हर किसी को पसंद आएगा.

दिवाली थीम बेस्ड रंगोली डिजाइन
गुजरते के समय के साथ अब कुछ लोग दिवाली पर थीम बेस्ड रंगोली डिजाइन बनाना पसंद करते हैं. जैसे दीपक की तस्वीर, स्वास्तिक या फिर लक्ष्मी गणेश की आकृति. वास्तु की मानें तो यह रंगोली घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने का भी काम करती है.
Also Read: Diwali Rangoli: दिवाली पर खुद तारीफ बटोरेंगे ये रंगोली डिजाइन, अभी करें Save

3D रंगोली डिजाइन
थ्री डी रंगोली डिजाइन का क्रेज आज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है. इस डिजाइन में रंगोली को इस तरह बनाया जाता है कि वह रियल नजर आने के साथ एकदम उभरी हुई हो. इस तरह की तस्वीर अक्सर लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते रहते हैं.

डॉट्स से बनी रंगोली
दक्षिण भारत में इन दिनों डॉट्स वाली रंगोली का चलन खूब हो रहा है. छोटे-छोटे बिंदुओं को जोड़कर अनोखे पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक लगती है और बनाने में भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती.

इको-फ्रेंडली रंगोली
आजकल लोग इको-फ्रेंडली रंगोली डिजाइन को भी अपना रहे हैं. इसमें फूलों की पंखुड़ियां, चावल, हल्दी और रंगीन दालों का इस्तेमाल होता है. ये डिजाइन न केवल सुंदर होती हैं बल्कि पर्यावरण फ्रेंडली भी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें-: Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंगोली के 4 आसान और सुंदर डिज़ाइन से अपने घर को सजाएं
यह भी पढ़ें- Homemade Rangoli Colours For Diwali: बिना मार्केट जाए, घर पर ही तैयार करें दिवाली के लिए होममेड रंगोली कलर
यह भी पढ़ें- Diwali Decoration Ideas: इस दिवाली अपने घर को सजाएं दीयों और लाइट्स से, फॉलो करें ये बेस्ट डेकोरेशन आइडियाज
यह भी पढ़ें- Rangoli Designs: इस दिवाली सजाएं घर को इन नए और आसान रंगोली डिज़ाइन्स के साथ
यह भी पढ़ें- Simple Rangoli Design: दिवाली के दिन घर की शोभा में चार-चांद लगा देंगे ये रंगोली डिजाइन
ये भी पढ़े Kuber Ji Ki Aarti | Dhanteras Ki Katha | Dhanteras Puja Vidhi | Ganesh Ji Ki Aarti | Laxmi Ji Ki Aarti | Maata Laxmi Mantra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










