ePaper

Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंगोली के 4 आसान और सुंदर डिज़ाइन से अपने घर को सजाएं

Updated at : 22 Oct 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर रंगोली के 4 आसान और सुंदर डिज़ाइन से अपने घर को सजाएं

Diwali Rangoli Designs: इस दिवाली, अपने घर को इन 4 आसान और सुंदर रंगोली डिज़ाइनों से सजाएं. जानें कैसे बच्चे और बड़े दोनों मिलकर इन रंगोली डिज़ाइनों को आसानी से बना सकते हैं, जिससे आपके घर में दिवाली की रौनक और भी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Diwali Rangoli Designs: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में सफाई, सजावट, और रोशनी की चहल-पहल शुरू हो जाती है. इस उत्सव में रंगोली बनाने की परंपरा हर किसी के घर को और भी सुंदर बना देती है. रंगोली, न सिर्फ सजावट का एक हिस्सा है, बल्कि यह खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बच्चे और बड़े दोनों ही आसानी से बना सकते हैं. अब आइए कुछ आसान और प्यारे रंगोली डिज़ाइन की बात करें जो आप इस दिवाली अपने घर के द्वार पर बना सकते हैं.

फूलों की रंगोली

यह सबसे सरल डिज़ाइन है। इसे बनाने के लिए आपको बस रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करना है. अलग-अलग फूलों से गोल आकार या चौकोर आकृति बनाएं. यह डिज़ाइन न सिर्फ आसान है, बल्कि फूलों की महक से वातावरण भी खुशबूदार हो जाता है.

Also Read: Myositis Symptoms: थकान और चिड़चिड़ापन? कहीं आप भी समांथा रुथ प्रभु की तरह मायोसाइटिस की शिकार तो नहीं?

Also Read: Vastu Tips: दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा स्थान पर रखें ये खास वस्तु

दिए वाली रंगोली

रंगोली के साथ दीयों का इस्तेमाल करें. इसे बनाने के लिए रंगों से एक साधारण डिज़ाइन बनाएं और फिर बीच-बीच में दीयों को सजाएं. दीयों की रोशनी रंगोली को और भी खास बना देती है.

डॉट्स रंगोली

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए बिल्कुल सही है. रंगोली के पाउडर से बिंदु बनाते जाएं और फिर उन बिंदुओं को सीधी या घुमावदार रेखाओं से जोड़ दें. छोटे बिंदु जोड़कर दिलचस्प पैटर्न तैयार कर सकते हैं.

Also Read: B positive: B+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का व्यक्तित्व, जानें उनकी खासियतें

मोर रंगोली

मोर की आकृति बनाना थोड़ा समय ले सकता है, लेकिन यह बहुत आकर्षक लगता है. इसके लिए नीला, हरा और पीला रंग खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है. मोर का पंख बनाकर आप इसे सुंदर बना सकते हैं.

इन आसान रंगोली डिज़ाइनों से आपकी दिवाली और भी रंगीन और खुशनुमा बन जाएगी. तो इस बार बच्चे भी रंगोली बनाएं और बड़े भी, क्योंकि ये डिज़ाइन सभी के लिए हैं.

विज्ञापन
Rinki Singh

लेखक के बारे में

By Rinki Singh

Rinki Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola