ePaper

Dhanteras Ki Katha in Hindi: धनतेरस के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, दूर होगी आर्थिक तंगी

Updated at : 17 Oct 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras ki Katha

AI Image

Dhanteras Ki Katha in Hindi: धनतेरस का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन अगर आप कोई चीज खरीदते हैं या कोई शुभ काम करते हैं, तो घर में 13 गुना ज्यादा धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है. इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनकी कथा सुनना या पढ़ना बहुत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Dhanteras Ki Katha in Hindi: धनतेरस भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने और उनकी कथा सुनने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

धनतेरस की कहानी (Dhanteras Ki Kahani)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तब कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को भगवान धनवंतरि प्रकट हुए थे. वे अपने हाथों में अमृत से भरा पीतल का कलश लेकर आए थे. इसी कारण इस दिन को भगवान धनवंतरि के जन्मदिन के रूप में धनतेरस के तौर पर मनाया जाता है.

हिंदू धर्म में भगवान धनवंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. उन्हें आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता भी कहा जाता है. कहा जाता है कि भगवान धनवंतरि के प्रकट होने के दो दिन बाद मां लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं. इसलिए दीवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाने की परंपरा है.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Kuber Puja: दिवाली पर करवानी है धन की बरसात? तो कुबेर जी को चढ़ाना न भूलें उनकी ये खास पसंदीदा चीजें

साल 2025 में धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

साल 2025 में धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और 8 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा.

धनतेरस के दिन किन-किन देवताओं की आराधना की जाती है?

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है.

धनतेरस के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

धनतेरस के दिन गुस्सा, अपशब्दों का प्रयोग और तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.

धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए?

इस दिन प्लास्टिक और कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए.

यह भी पढ़े: Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना धन की देवी हो सकती हैं नाराज

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े : Ganesh Chalisa

ये भी पढ़े : Ganesh Ji Ki Katha

यह भी पढ़ें: Laxmi Ji Ki katha

यह भी पढ़ें: Laxmi Ji Ki chalisa

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े : Diwali Vastu Tips

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola