Ganesh Ji Ki Katha: दिवाली के दिन करें गणेश जी की कथा का पाठ, बरसेंगी बप्पा की कृपा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2025 6:28 PM

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024 Ganesh Ji Ki Katha

Ganesh Ji Ki Katha in Hindi:दिवाली को त्योहार खुशियों और रोशनी का त्योहार कहते हैं. इस दिन यदि भगवान गणेश की कथा का पाठ किया जाए तो, जीवन में खुशहाली और नए कार्यों में तरक्की का आशीर्वाद मिलता है. यहां पढ़ें भगवान गणेश की कथा.

विज्ञापन

Ganesh Ji Ki Katha: पांच दिवसीय दिवाली का पवित्र पर्व कल यानी 18 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. इस पर्व का समापन 23 अक्टूबर को होगा. दिवाली के पहले दिन यानी धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली और तीसरे दिन बड़ी दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन और अंतिम दिन भाई दूज मनाया जाता है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. हिंदू धर्म में हर शुभ काम, पूजा या किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है. माना जाता है कि उनके आशीर्वाद से जीवन में विघ्न दूर होते हैं, कार्य में सफलता मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. ऐसे में यदि भक्त दिवाली की पूजा के दौरान भगवान गणेश की कथा का पाठ करते हैं तो उस गणनायक की कृपा बनी रहती है. ¹

गणेश जी की कथा (Ganesh ji ki Katha)

एक दिन गणेश जी महाराज चुटकी में चावल और चम्मच में दूध लेकर घूम रहे थे और कह रहे थे कि कोई मेरी खीर बना दे. सभी ने सामान देखकर मना कर दिया. तभी एक वृद्धा बोली – आ बेटा, मैं तेरी खीर बना देती हूँ और वह एक कटोरी लेकर आई. गणेश जी ने कहा कि वृद्धा माई, कटोरी क्यों लाई, टोप लेकर आ. वृद्धा माई टोप लेकर आई और जैसे ही गणेश जी ने उसमें एक चम्मच दूध डाला, वह दूध से भर गई. गणेश जी महाराज ने कहा कि मैं बाहर जाकर आता हूँ, तब तक तुम खीर बना लेना. खीर तैयार हो गई.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Kuber Puja: दिवाली पर करवानी है धन की बरसात? तो कुबेर जी को चढ़ाना न भूलें उनकी ये खास पसंदीदा चीजें

अब वृद्धा माई की बहू के मुंह में पानी आ गया. वह दरवाज़े के पीछे बैठकर खीर खाने लगी और खीर का एक छींटा ज़मीन पर गिर गया, जिससे गणेश जी का भोग लग गया. थोड़ी देर बाद वृद्धा गणेश जी को बुलाने गई. गणेश जी ने कहा – वृद्धा माई, मेरा तो भोग लग गया. जब तेरी बहू ने दरवाज़े के पीछे बैठकर खीर खाई, तो एक छींटा ज़मीन पर गिर गया था, इसलिए मेरा तो भोग लग गया.

बुढ़िया ने कहा- बेटा! अब मैं इसका क्या करूं. गणेश जी ने उत्तर दिया- सभी खीर को अच्छे से खा-पीकर सबको बाँट दो और जो बचे, उसे थाली में डालकर छत पर रख दो. शाम को गणेश महाराज आए और बुढ़िया से कहा कि मुझे मेरी खीर दो. जब बुढ़िया खीर लेने गई, तो उसने देखा कि थाली में हीरे और मोती बन गए हैं. गणेश जी महाराज ने बुढ़िया को जो धन-दौलत दी, वैसी ही सभी को दें.

पूजा तिथि

धनतेरस पूजा

तिथि– 18 अक्टूबर 2025

पूजा मुहूर्त- शाम 7-16 बजे से 8:20 बजे तक

छोटी दिवाली

तिथि– 19 अक्टूबर 2025

पूजा मुहूर्त- शाम 5:47 बजे से 8:57 बजे तक

दिवाली

तिथि– 20 अक्टूबर 2025

पूजा मुहूर्त- रात 7:08 बजे से 8:18 बजे तक

गोवर्धन पूजा

तिथि- 22 अक्टूबर 2025

भाई दूज

तिथि- 23 अक्टूबर 2025

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेKuber Chalisa 

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola