Diwali Decoration Ideas: इस दिवाली अपने घर को सजाएं दीयों और लाइट्स से, फॉलो करें ये बेस्ट डेकोरेशन आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Diwali Decoration Ideas

Diwali Decoration Ideas (AI image)

Diwali Decoration Ideas: दिवाली, रोशनी और खुशियों का त्योहार है. इस टाइम हमें घर को सजाने का सबसे अच्छा मौका मिलता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में घर को सजाने के लिए बेस्ट आइडियाज के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Diwali Decoration Ideas: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस दिन हर घर रोशनी और दीपक से सज जाता है. दिवाली की तैयारियों के लिए लोग अपने घरों की सफाई 10-15 दिन पहले से ही करना शुरू कर देते हैं. इस दिन हम अपने घर को फूल, रंगोली और अनेक प्रकार की रंग-बिरंगी लाइट से सजाते हैं, जिससे घर तो सुंदर दिखते हैं साथ ही इससे घर में खुशियां और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में दिवाली में घर को सजाने के लिए बेस्ट आइडिया के बारे में बताएंगे. 

दिवाली की सजावट के लिए क्या करें?

दिवाली में घर को सजाने के लिए आप अपने घर के सारे कोने की अच्छे से सफाई करें. इसके बाद घर पर इस्तेमाल न होने वाली चीजों को कचरे में डाल दें. जाल-मकड़ें हटाएं और अपने घर को सुंदर कलर से पेंट करें. 

दिवाली के दिन घर को कैसे सजाएं?

दीये और लाइट्स लगाएं
घर के मेन गेट, खिड़कियों और बालकनी में दीये या एलईडी लाइट्स लगाएं. इसके लिए आप रंग-बिरंगे फेयरी लाइट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 
फूलों से सजावट करें
ताजे फूलों से माला बनाकर दरवाजे या पूजा वाले स्थान में लगाएं. 

दिवाली के दिन घर पर लाइट्स कैसे सजाएं?

इसके लिए आप फेस्टिवल लाइट्स, फेयरी लाइट्स और स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल करें. इन्हें आप अपने बालकनी, लिविंग रूम या गलियों में लगाकर सुंदर और चमकदार माहौल बना सकते हैं. 

घर में दीयों से सजावट कैसे करें?

दिवाली पर हर घर दियों से चमक उठते हैं. इसके लिए आप मिट्टी के दीये, कैंडल स्टैंड या एलईडी दीयों को घर के दरवाजे, हॉल या खिड़कियों पर रख सकते हैं. 

दिवाली पर रंगोली बनाने का आसान तरीका क्या है?

दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए आप चावल का आटा, फूलों की पंखुड़ियां, कलर पाउडर या स्टिकर रंगोली का यूज कर सकते हैं. इसे आप अपने घर के मेन गेट या दीयों के बीचों-बीच बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- How To Make First Karwa Chauth Special: इन खास आइडियाज से अपने पहले करवा चौथ को बनाएं रोमांटिक और यादगार

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Gift Ideas: पत्नी को करें सरप्राइज, करवा चौथ पर गिफ्ट करें ये स्पेशल चीजें

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दिवाली में घर को सजाने के लिए आप अपने घर के सारे कोने की अच्छे से सफाई करें. इसके बाद घर पर इस्तेमाल न होने वाली चीजों को कचरे में डाल दें. जाल-मकड़ें हटाएं और अपने घर को सुंदर कलर से पेंट करें.