ePaper

Chanakya Niti: जीवन के 3 कष्टों में दूसरों के घर में रहना है सबसे बड़ा कष्ट

Updated at : 04 Sep 2025 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi

Chanakya Niti

Chanakya Niti; आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्खता, यौवन और दूसरों के घर में रहना- जीवन के तीन सबसे बड़े कष्ट हैं। इनमें सबसे बड़ा दुख है पराधीन होकर रहना.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों और गहन चिंतन से कई ऐसी नीतियां बताई हैं, जो आज भी जीवन का मार्गदर्शन करती हैं. उनकी नीतियां न केवल राजनीति और समाज के लिए, बल्कि व्यक्तिगत जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. चाणक्य ने जीवन में आने वाले सुख-दुख और कठिनाइयों को सरल भाषा में समझाते हुए यह बताया है कि किन परिस्थितियों को इंसान के लिए सबसे कठिन माना गया है.

चाणक्य नीति इन हिन्दी (Chanakya Niti in Hindi)

मूर्खता कष्ट है, यौवन भी कष्ट है, किंतु दूसरों के घर में रहना कष्टों का भी महाकष्ट है.
– चाणक्य नीति

अर्थ

आचार्य चाणक्य का यह कथन हमें जीवन की वास्तविकताओं से परिचित कराता है. उन्होंने बताया कि मूर्खता, यौवन और दूसरों के घर में रहना- ये तीन बातें व्यक्ति के जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं. इनमें से सबसे बड़ा दुख और कष्टदायक स्थिति है दूसरों के घर में रहना.

Chanakya Niti: जीवन के 3 सबसे बड़े कष्ट (Greatest Sorrow of Life)

1. मूर्खता का कष्ट

जीवन में ज्ञान और विवेक का होना अत्यंत आवश्यक है. मूर्खता इंसान को अज्ञान के अंधकार में रखती है. यह न केवल व्यक्ति को अपमानित कराती है बल्कि दूसरों की नजरों में भी उसकी कीमत घटा देती है. मूर्ख इंसान अक्सर गलत निर्णय लेता है और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी कष्ट में डाल देता है.

2. यौवन का कष्ट

चाणक्य कहते हैं कि यौवन भी कष्ट का कारण बन सकता है. युवा अवस्था में इंसान की भावनाएं प्रबल होती हैं और अक्सर वह आवेग में निर्णय ले बैठता है. गलत संगति, गलत आदतें और अहंकार व्यक्ति के जीवन को संकट में डाल सकते हैं. इसलिए यौवन का सही मार्गदर्शन आवश्यक है.

3. दूसरों के घर में रहने का महाकष्ट

सबसे बड़ा कष्ट है दूसरों के घर पर रहना. इसमें व्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म हो जाती है और उसे हर समय दूसरों के नियमों और परिस्थितियों के अनुसार जीना पड़ता है. आत्मसम्मान की कमी, असहजता और पराधीनता की भावना इंसान को अंदर से तोड़ देती है. यही कारण है कि चाणक्य इसे महाकष्ट कहते हैं.

चाणक्य नीति हमें यह सीख मिलती है कि जीवन में आत्मनिर्भर रहना सबसे महत्वपूर्ण है. मूर्खता से बचना, यौवन में संयम रखना और अपनी स्वतंत्रता बनाए रखना ही सुखद जीवन का आधार है. दूसरों पर निर्भर रहना केवल दुख और कष्ट को बढ़ाता है.

Also Read: Chanakya Niti: स्त्री के स्वभाव में पाए जाने वाले 7 दोष जो आपको होना चाहिए मालूम

Also Read: Chanakya Niti: चाहें पैसे का ढेर ही क्यूं ना लग जाए फिर भी गरीब ही कहलाओगे – किस ओर इशारा कर रहें है चाणक्य?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola