Center Table Decoration Ideas: लिविंग रूम की रौनक बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से सेंटर टेबल को सजाएं

centre table decoartion ( AI Image)
Center Table Decoration Ideas: अगर आप भी लिविंग रूम में रखे सेंटर टेबल को सजाने की सोच रहे हैं तो आप इन डेकोरेशन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Center Table Decoration Ideas: घर की सुंदर सजावट से घर की रौनक बढ़ जाती है. लिविंग रूम घर की एक ऐसी जगह है जिसे लोग अच्छे से सजाते हैं. इस जगह पर सोफा के साथ सेंटर टेबल को रखा जाता है. सेंटर टेबल को अच्छे से सजा कर रखने से पूरे कमरे का लुक भी बदल जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका लिविंग रूम खूबसूरत दिखे तो सेंटर टेबल डेकोरेशन पर जरूर ध्यान दें. आइए जानते हैं कुछ सेंटर टेबल डेकोरेशन आइडियाज.
ट्रे डेकोरेशन कैसे करें?
आप सेंटर टेबल को सजाने के लिए ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक सुंदर ट्रे में छोटे डेकोरेटिव आइटम्स रखें. आप मेटल या बांस की ट्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसमें मोमबत्तियां रख सकते हैं.
कांच के कटोरे का कैसे करें इस्तेमाल?
कांच के कटोरे का भी आप इस्तेमाल टेबल को डेकोरेट करने में कर सकते हैं. इसमें आप पानी को डालें और अब इसमें आप रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियां को डालें. इससे टेबल को एक एलिगेंट लुक मिलता है. आप कांच के कटोरे में रंग-बिरंगे पत्थर को भी रख सकते हैं.
कपड़े से कैसे सजाएं?
आप अगर सेंटर टेबल को सजाना चाहते हैं तो कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप खूबसूरत टेबल क्लॉथ से टेबल को सजा सकते हैं. आप रूम के थीम के हिसाब से टेबल क्लॉथ को चुनें. इस पर आप पीतल की मूर्तियां या शोपीस को रख सकते हैं.
फूल और पौधों से कैसे सजाएं?
फूल और पौधों से सेंटर टेबल को सजाएं. ये रूम को एक फ्रेश लुक देता है. आप टेबल पर एक फ्लॉवर पॉट में ताजे फूल जैसे गुलाब, लिली या गेंदा को रख सकते हैं. छोटे गमलों में इंडोर प्लांट लगाकर टेबल पर रखें.
यह भी पढ़ें- Kids Room Decoration Ideas: बच्चे के कमरे को बनाएं सबसे खास, रूम को डेकोरेट के लिए ट्राई करें ये आइडियाज
यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें- How To Organize Kitchen: किचन में सामान रहता है बिखरा हुआ, तो ऑर्गेनाइज करने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










