How To Organize Kitchen: किचन में सामान रहता है बिखरा हुआ, तो ऑर्गेनाइज करने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Oct 2025 8:01 AM

विज्ञापन

How To Organize Kitchen ( AI Image)

How To Organize Kitchen: आपका किचन बड़ा हो या छोटा अगर चीजें सही तरीके से सेट हो तो काम आसान हो जाता है. जब हर चीज अपनी जगह पर हो तो खाना बनाना भी मजेदार लगता है. इस आर्टिकल से जानते हैं साथ कुछ आसान किचन ऑर्गेनाइजेशन टिप्स.

विज्ञापन

How To Organize Kitchen: किचन घर का अहम हिस्सा होता है. सुबह से लेकर रात का खाना बनाने के लिए किचन का इस्तेमाल होता है. किचन में बातें करते हुए खाना बनाना, त्योहार या किसी फंक्शन में घरवालों के साथ खाना बनाना हमारी जिंदगी के खूबसूरत यादों में से एक होता है. किचन अगर बिखरा हुआ हो तो खाना बनाने का मजा भी तनाव में बदल जाता है. अगर हर बार मसाला ढूंढने या किसी बर्तन को ढूंढने में वक्त लग जाए तो इससे लोग परेशान हो जाते हैं. अगर किचन अच्छे से सजा हुआ हो तो खाना बनाना भी आसान लगता है. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स जिनसे आप अपने किचन को ऑर्गेनाइज कर सकते हैं. 

कैबिनेट्स और शेल्फ की प्लानिंग कैसे करें?

किचन में कैबिनेट्स और शेल्फ का इस्तेमाल चीजों को रखने के लिए किया जाता है. जो चीजें रोजाना काम में आती हैं जैसे मसाले, तेल, नमक इन्हें सामने रखें या ऐसी जगह पर रखें जहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं. अगर किचन छोटा है तो आप छोटे रैक को दीवार में लगा सकते हैं और जरूरत की चीजों को रख सकते हैं. 

अलग-अलग हिस्सों में कैसे रखें सामान?

किचन में अलग-अलग चीजों के लिए अलग-अलग हिस्सों में बांट लें. जैसे एक जगह खाने की चीजों को रखें, दूसरी जगह आप बर्तन को रखें और मसालों को भी अलग जगह रखें. इससे काम करते टाइम सब कुछ आसानी से मिलेगा. 

ट्रांसपेरेंट कंटेनर का इस्तेमाल कैसे करें?

मसाले और दाल को आप ट्रांसपेरेंट कंटेनर में रखें और उन पर लेबल लगाएं. इससे चीजें तुरंत मिल जाएंगी और आपका किचन भी ऑर्गेनाइज्ड लगेगा. 

किचन काउंटर को कैसे साफ रखें?

किचन प्लेटफॉर्म को साफ रखने के लिए आप सिर्फ जरूरी चीजें ही काउंटर पर रखें. आप बाकी की चीजों को शेल्फ या रैक में रखें जिससे किचन साफ और खुला लगेगा. 

किचन डेकोर कैसा रखें?

किचन को सजाने के लिए ज्यादा चीजों का इस्तेमाल नहीं करें. अगर आप ज्यादा चीजें किचन सजाने के लिए करते हैं तो किचन भरा-भरा लगता है. आप कुछ छोटे पौधे और मिनिमल डेकोर से किचन को फ्रेश लुक दें. 

यह भी पढ़ें- How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola