ePaper

How To Organize Wardrobe: अलमारी में रखे कपड़े आसानी से नहीं मिल पाते, तो इन आसान तरीकों से करें वार्डरोब को ऑर्गेनाइज

Updated at : 15 Oct 2025 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
wardrobe organizing tips

wardrobe organizing tips ( AI Image)

How To Organize Wardrobe: क्या आपको भी टाइम पर वार्डरोब में रखे कपड़े नहीं मिल पाते हैं और कपड़े ढूंढने में वक्त बर्बाद होता है? इसकी वजह है वार्डरोब या अलमारी में कपड़ों को सही तरीके से नहीं रखना. आप इन टिप्स से वार्डरोब को ऑर्गेनाइज कर सकते हैं.

विज्ञापन

How To Organize Wardrobe: कई बार ऐसा होता है कि जब किसी फंक्शन में जाना हो और जल्दी में कोई पसंदीदा ड्रेस निकालनी होती है तो आधा टाइम उस ड्रेस को वार्डरोब या अलमारी में ढूंढ़ने में ही निकल जाता है. इसका कारण है सही से वार्डरोब का सेट नहीं होना. अक्सर लोग कपड़ों को वार्डरोब में बिना फोल्ड किए ऐसे ही रख देते हैं और कई बार अगर आप सलवार सूट पहनने की सोचती हैं तो दुपट्टा नहीं मिल पाता है. आपकी अलमारी अगर अच्छे से सेट नहीं रहती है तो कपड़े ढूंढने में आपका टाइम बर्बाद होता है. इस आर्टिकल से जानते हैं वार्डरोब को ऑर्गेनाइज करने के आसान टिप्स. 

कैसे करें शुरुआत?

अगर आप भी चाहते हैं कि वार्डरोब ऑर्गेनाइज रहे तो आप सबसे पहले सभी चीजों को बाहर निकाल दें. आप अच्छे से इसे साफ कर लें. आप कोने और ड्रावर की भी सफाई कर लें. आपने ने जो कपड़े और सामान बाहर निकाला हैं उसमें से जरूरत की चीजों को अलग रख लें. जिन कपड़ों को आपने पहनना छोड़ दिया है उसे आप हटा दें. ये बेकार आपके अलमारी में जगह लेते हैं. 

कपड़ों को कैसे रखें?

कपड़ों को एक साथ नहीं रखें. आप रोजाना जो कपड़े पहननते उसे अलग रखें. उसी तरह से आप ऑफिस वेयर पार्टी वियर और ठंड में पहनने वाले कपड़ों को अलग-अलग रखें. इससे आपको चीजों को ढूंढने में आसानी होगी. जिन कपड़ों का इस्तेमाल आप अक्सर करते हैं उसे सामने रखें. आप साड़ी को हैंगर में लटका कर रख सकते हैं. आप साथ में ब्लाउस भी रख दें. आप कुर्ती सेट को भी साथ में रखें जिससे टाइम पर आसानी से ढूंढ़ पाएं. 

डिब्बों का इस्तेमाल कैसे करें?

कई बार कुछ कपड़ों जैसे स्कार्फ, सॉक्स, बेल्ट या रुमाल को ढूंढने में मुश्किल आती है. इसके लिए आप इन कपड़ों को डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. आप टी-शर्ट को भी फोल्ड कर के एक बॉक्स में रख सकते हैं. 

कपड़े कैसे फोल्ड करें जिससे जगह बच पाए?

आप कुछ कपड़े जैसे टी-शर्ट, पैंट और स्कर्ट को रोल कर के रख सकते हैं.

कपड़े को स्टोर करने के लिए कौन से बॉक्स को रखें?

आप कपड़े को स्टोर करने के लिए ट्रांसपेरेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें जिससे आप कपड़ों को आसानी से ढूंढ पाएं.

यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola