How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Sep 2025 10:50 AM
idli making tips ( AI Image)
How to Make Idli Without Stand: आमतौर पर इडली बनाने के लिए इडली मेकर या इडली स्टैंड की जरूरत होती है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बिना इडली मेकर के भी मुलायम और स्पंजी इडली बनाई जा सकती है? तो आइए जानते हैं इस बारे में.
How to Make Idli Without Stand: बात जब भारतीय नाश्तों की आती है तो इडली को लोग जरूर खाते हैं. इसका स्वाद लाजवाब होता है और चटनी के साथ स्वाद और बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए चावल और दाल का इस्तेमाल होता है. आमतौर पर इडली बनाने के लिए इडली मेकर या इडली स्टैंड की जरूरत होती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घर पर बिना इडली मेकर के भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी मुलायम और स्पंजी इडली बनाई जा सकती है? तो अगर आपके पास इडली का स्टैंड नहीं है तो आप इन टिप्स की मदद से आसानी से इडली को तैयार कर सकते हैं. इन आसान तरीकों के इस्तेमाल से आप सिर्फ कुछ सिंपल किचन आइटम्स का इस्तेमाल कर के फूली-फूली इडली तैयार कर सकते हैं.
इडली का बैटर तैयार करें
फूली सॉफ्ट इडली बनाने के लिए जरूरी है सही बैटर बनाना. तभी आपकी इडली अच्छे से बन पाएगी.
इडली बैटर के लिए सामग्री
उड़द की दाल- 1 कप
चावल- 2 कप
नमक- स्वादानुसार
पानी
तेल- बर्तन पर हल्का चिकनाई लगाने के लिए
इडली बैटर बनाने की विधि
इडली का बैटर बनाने के लिए दो कप चावल में एक कप उड़द दाल को भिगो दें. इस को पीस कर 8 घंटे तक फर्मेंट होने दें. इसमें नमक को मिला दें.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
इस तरह से करें तैयार
आप इडली को कटोरी में बना सकते हैं. इसके लिए आप एक गहरे बर्तन में 1 से 2 गिलास पानी डालें और उसमें एक जाली या स्टैंड रखें. इसके ऊपर आप एक प्लेट को रख दें. अब 3-4 छोटी कटोरी को लें. इसमें आप तेल को लगाकर ग्रीस कर लें. इसमें आप इडली का बैटर डालें. अब कटोरी को प्लेट के ऊपर रख दें और ढककर इसे पका लें. इसे 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं. इडली को चेक कर लें. अब इडली को ठंडा होने दें फिर इसे निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










