Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

besan papdi (AI Image)

Besan Papdi Recipe: शाम की चाय का समय हो या फिर अचानक मेहमान घर आएं तो आप बेसन पापड़ी को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन पापड़ी की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Besan Papdi Recipe: बेसन का नाम सुनते ही मन में टेस्टी स्नैक्स का खयाल आ जाता है. बेसन से लड्डू, पकौड़े, चीला जैसी चीजों को तैयार किया जाता है. आप बेसन से कुछ क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक बनाना चाहते हैं तो आप बेसन पापड़ी को आसानी से घर पर बना सकते हैं. शाम की चाय का समय हो या फिर अचानक मेहमान घर आएं, बेसन पापड़ी तुरंत बनकर सबका दिल जीत लेती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है. बस थोड़े से मसाले और बेसन से तैयार हो जाती है यह शानदार स्नैक रेसिपी. 

बेसन पापड़ी के लिए सामग्री 

  • बेसन- 1 कप
  • अजवाइन- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 छोटे चम्मच
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • तेल- तलने के लिए

यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद

बेसन पापड़ी बनाने की विधि

  • बेसन पापड़ी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें. इसमें आप अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक को डालें.
  • अब आप इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे अच्छे से पूरे बेसन में मिक्स करें.
  • अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें.
  • आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और बेलन की मदद से पतली पापड़ी बेल लें.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल को गर्म करें और पापड़ियों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लें. तैयार की हुई बेसन पापड़ी को आप किचन पेपर पर निकाल लें.

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola