Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

mattha aloo ( AI Image)

Mattha Aloo Recipe: आज हम आपको आलू की ऐसी खास डिश के बारे में बता रहे हैं जो स्वाद में लाजवाब है. मट्ठा आलू की सब्जी को आप जरूर ट्राई करें. इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि इसे बनाना बेहद आसान है.

विज्ञापन

Mattha Aloo Recipe: आलू से कई चीजों को बनाया जाता है. आलू की सब्जी हो, पराठा हो या फिर आलू से कोई तैयार हुआ कोई स्नैक आलू हर रूप में सबका दिल जीत लेता है. आप आलू से कुछ स्पेशल और टेस्टी रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप मट्ठा आलू को जरूर बनाएं. दही और मसाले से बनने वाली ये डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मट्ठा यानी छाछ और आलू का कॉम्बिनेशन स्वाद को दोगुना बढ़ा देता है. तो आइए जानते हैं मट्ठा के आलू बनाने की रेसिपी. 

मट्ठे के आलू बनाने की सामग्री

  • आलू- 4 उबले हुए
  • मट्ठा या पतला दही- 2 कप
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • राई- आधा छोटी चम्मच
  • जीरा- आधा छोटी चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- चुटकी भर
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया- सजाने के लिए

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

मट्ठे के आलू बनाने की विधि (Mattha Aloo Recipe)

  • मट्ठा आलू बनाने के लिए सबसे पहले आप दही को पानी डाल कर मिक्स करें. अब आप उबले हुए आलू को छीलकर हल्के टुकड़ों में तोड़ लें.
  • अब आप एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें आप राई, जीरा, हींग को डालकर तड़का लगाएं
  • अब आप इसमें अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालें और कुछ देर तक तेल में इसे भुने.
  • अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाला को फ्राई कर लें. इसमें आलू डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • आलू और मसालों में अब आप मट्ठा या पतला दही को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं. इसे अच्छे से उबाल लें. इसमें आप नमक डालकर कुछ देर तक तक धीमी आंच पर पकाएं. इसके ऊपर हरा धनिया को डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola