एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे फराह खान का चिकन यखनी पुलाव

चिकन यखनी पुलाव (Image: AI generated)
Farah Khan Chicken Yakhni Pulao: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पुलाव बनाना चाहते हैं तो फराह खान की यह चिकन यखनी पुलाव रेसिपी जरूर ट्राई करें. इस रेसिपी में यखनी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पुलाव का स्वाद और खुशबू दोनों शानदार हो जाते हैं.
Farah Khan Chicken Yakhni Pulao: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Farah Khan सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने मजेदार कुकिंग वीडियो के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर करती रहती हैं, जिन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. हाल ही में उन्होंने स्पेशल चिकन यखनी पुलाव बनाने की रेसिपी बताई, जो खुशबूदार और लाजवाब स्वाद से भरपूर है. इस पुलाव की खासियत इसकी यखनी यानी चिकन स्टॉक है, जो चावल को गहरा स्वाद देता है. अगर आप घर पर कुछ अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो यह चिकन यखनी पुलाव रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
यखनी पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामान
- 500 ग्राम चिकन
- 2 कप बासमती चावल
- 1 प्याज (पतले कटे हुए)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2–3 हरी मिर्च
- 1 दालचीनी
- 3–4 हरी इलायची
- 4–5 लौंग
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल
- थोड़ा हरा धनिया और पुदीना
यखनी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में चिकन, नमक, अदरक-लहसुन, साबुत मसाले और पानी डालकर उबाल लें. इसे लगभग 15–20 मिनट तक पकाएं. जब चिकन पक जाए तो पानी को छान लें. यही पानी यखनी कहलाता है, जो पुलाव में इस्तेमाल होगा.
किस बनाते हैं यखनी पुलाव
- सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें.
- एक कढ़ाही या प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
- अब कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें.
- अब उबला हुआ चिकन डालकर 2–3 मिनट तक चलाएं.
- इसके बाद भीगे हुए चावल डालें और हल्के से मिक्स करें.
- अब तैयार की हुई यखनी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
- ढककर धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
यह भी पढ़ें: शहजादी शबनम की रेसिपी से घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन चरसी कड़ाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




