ePaper

चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

Updated at : 10 Mar 2026 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Rava Dosa Recipe

रवा डोसा (Photo - AI Generated)

Rava Dosa Recipe: अब आपको डोसा बनाने के लिए ज्यादा तैयारी या घंटों का फर्मेंटेशन भी नहीं करना पड़ेगा, इस आर्टिकल में हम आपको कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके की जल्दी बन जाने वाला रवा डोसा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Rava Dosa Recipe: डोसा खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. ऐसे में जब बात आती हैं इसे बनाने कि तब चावल भिगोना और इसका पेस्ट बनाने में काफी समय लग जाता है. अगर आप भी इस बात से परेशान होकर नाश्ते या किसी भी टाइम के लिए डोसा बनाना स्किप कर देते हैं, तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है. आज हम आपको कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाने वाला रवा डोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे बनाने के लिए आपको चावल या दाल भिगोने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर पर सूजी और कुछ सामग्री से रवा डोसा आसानी से तैयार कर सकते है. इस रवा डोसा की रेसिपी को क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम @homecheff_renu पर बताया है. 

रवा डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी – 1 कप
  • चावल का आटा – 1 कप
  • गेहूं का आटा – 1/2 कप
  • दही – 1/4 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी 
  • कटा हुआ प्याज
  • चिली फ्लेक्स- 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा 
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • कटी हुई करी पत्ता
  • हरा धनिया
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
  • तेल या घी

रवा डोसा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन लें. अब आप इसमें रवा, चावल का आटा, गेहूं का आटा, नमक और दही डालें. अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर रखें. 
  • 10 मिनट के बाद आप इस मिश्रण में प्याज, चिली फ्लेक्स, जीरा, हरी मिर्च कटी हुई, धनिया पत्ती और करी पत्ता डालकर अच्छे से चम्मच की मदद से मिलाएं. आप इसमें जरूरत अनुसार पानी मिला सकते हैं. लास्ट में आप इसमें बेकिंग सोडा डाल दें. आपका डोसा का घोल बनकर तैयार है. 
  • अब एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें. इसमें एक बड़ा चम्मच डोसा का घोल लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. इसके ऊपर से तेल डालें, अब चम्मच की मदद से इसे पलटकर एक प्लेट में निकाल लें. 
  • अब तैयार डोसा को आप किसी भी चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

यह भी पढ़ें: क्रिएटर रेणुका सालुंके की रेसिपी से तैयार करें मिनटों में मसाला छाछ 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola