क्रिएटर रेणुका सालुंके की रेसिपी से तैयार करें मिनटों में मसाला छाछ
मसाला छाछ – फोटो (इंस्टाग्राम – @homecheff_renu)
घर पर बनाना है गर्मी के दिनों में मजेदार ड्रिंक, तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें मसाला छाछ.
गर्मी के दिनों में लगभग हर घर में छाछ जरूर बनता है. ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में घर पर छाछ बनाने के के बारे में सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत बेस्ट है. आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको घर पर मसाला छाछ बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही इसके लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. बस कुछ आसान स्टेप का इस्तेमाल करके आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते टेस्टी मसाला छाछ. इसे आप आसानी से बनाकर घरवालों से लेकर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर मसाला छाछ बनाने की विधि. इस मसाला छाछ की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @homecheff_renu पर शेयर किया है. इस रेसिपी को आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते है.
मसाला छाछ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- दही – 1 कप
- पानी – आधा कप
- अदरक –
- हरी मिर्च – 1
- पुदीना के पत्ते – 3
- धनिया पत्ता
- जलजीरा
- बर्फ के टुकड़े
मसाला छाछ बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में दही, पानी, अदरक, धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता और हरी मिर्च डालें. इसके बाद आप इसमें जलजीरा और बर्फ के टुकड़े लेकर ब्लैंड कर दें. अच्छी तरह ब्लैंड करें.
- अब तैयार हुए इस पेस्ट को आप एक गिलास में निकाल लें. इसके ऊपर से जलजीरा छिड़के और पुदीना के पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
- इसी तरह आप आसानी से घर पर मसाला छाछ तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










