चांदी की पायल खरीदने का है मन? 10 ग्राम में बनवाएं ये स्टाइलिश डिजाइन
चांदी के पायल की डिजाइंस, सांकेतिक फोटो
कम वजन में खूबसूरत पायल पहनने का शौक है, तो 10 ग्राम चांदी में बने ये डिजाइन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. कुंदन, पर्ल, स्टोन और मॉडर्न पैटर्न वाली पायल से अपने लुक को खास बनाएं. यहां देखें ब्राइडल से लेकर डेली वियर तक के खूबसूरत डिजाइन.
Silver Payal Designs: पायल पहनने से पैरों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. शादी हो, कोई त्योहार हो या फिर रोजाना पहनने के लिए ज्वेलरी चाहिए, चांदी की पायल हर मौके पर अच्छी लगती है. अगर आपको भारी पायल पसंद नहीं है, तो 10 ग्राम के आसपास वजन में भी खूबसूरत और स्टाइलिश डिजाइन बनवाए जा सकते हैं. अपनी पसंद के हिसाब से इनमें घुंघरू, पर्ल या छोटे स्टोन भी लगवा सकती हैं.
पर्ल वाली पायल

पर्ल डिजाइन की पायल उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हल्की और मॉडर्न ज्वेलरी पसंद है. इसमें पतली चेन के साथ छोटे-छोटे पर्ल लगाए जा सकते हैं. आप चाहें तो पर्ल के साथ छोटे घुंघरू भी लगवा सकती हैं. दो पतली चेन को लेयर करके बनाया गया डिजाइन भी काफी सुंदर लगता है.
घुंघरू वाली पायल

घुंघरू वाली पायल का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. इसका डिजाइन देखने में ट्रेडिशनल लगता है और पहनने पर पैरों में प्यारी सी झंकार भी आती है. आप इसमें छोटे या बड़े घुंघरू अपनी पसंद के हिसाब से लगवा सकती हैं. शादी के साथ-साथ रोजाना पहनने के लिए भी यह डिजाइन अच्छा है.
स्टोन वर्क वाली पायल

थोड़ा फैंसी लुक चाहिए तो स्टोन वर्क वाली पायल चुन सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे रंगीन स्टोन लगाकर डिजाइन को आकर्षक बनाया जा सकता है. आप अपनी पसंद का पैटर्न भी बनवा सकती हैं. हल्के वजन में यह डिजाइन नई-नवेली दुल्हन और ऑफिस जाने वाली महिलाओं, दोनों पर अच्छा लगेगा.
कुंदन पायल डिजाइन

कुंदन वाली पायल में ट्रेडिशनल और रॉयल लुक एक साथ मिलता है. फ्लोरल कुंदन पैटर्न के साथ पर्ल या छोटे घुंघरू जोड़कर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. शादी के बाद पहनने के लिए यह डिजाइन काफी अच्छा विकल्प है. चाहें तो इसे हल्के वजन में कस्टमाइज भी करवा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










