अगस्त में जन्मी गुड़िया के लिए चाहिए यूनिक और स्पेशल नाम? ये 30 नाम जरूर आएंगे पसंद

Updated:
विज्ञापन

अगस्त में जन्मी बेटी के लिए यूनीक और स्पेशल नाम Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Baby Girl Names: अगस्त का महीना बारिश और हरियाली के साथ घर में नन्हीं बेटी की खुशियां भी लेकर आता है. अगर आपके घर भी इस महीने एक प्यारी सी बिटिया ने जन्म लिया है और आप उसके लिए सुंदर और मीनिंगफुल नाम तलाश रहे हैं, तो यहां दिए 30 नामों में से कोई नाम चुन सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Girl Names: अगस्त का यह महीना अपने साथ बारिश की रिमझिम फुहारें, हरियाली और ताजगी लेकर आता है. इस सुहावने मौसम में जब घर पर एक बेटी का जन्म होता है, तो मानो खुशियों की बारिश सीधे हम पर ही हो रही हो. इस नन्हीं सी जान के जन्म होते ही माता-पिता के साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इन्हीं में से एक मुख्य जिम्मेदारी होती है बच्ची के लिए एक स्पेशल और मीनिंगफुल नाम का चुनाव करना.

विज्ञापन

अगर आपके घर पर भी अगस्त के महीने में एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक बेहद प्यारा और जिंदगी में मिठास घोलने वाला नाम तलाश रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपकी नन्हीं सी राजकुमारी के लिए 30 नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से कोई सा भी सुंदर और प्यारा नाम चुन सकते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

august born baby girl names
august born baby girl names

अगस्त के महीने में जन्मीं बेटी के लिए सुंदर नाम

  • वृष्टि: इस नाम का अर्थ होता है बारिश. अगस्त के महीने में बारिश की फुहारें हर तरफ हरियाली लाती हैं, इसलिए यह नाम बहुत खास है.
  • मेघा: इस नाम का अर्थ होता है है बादल. यह एक सदाबहार और सरल नाम है जो सुनने में बहुत प्यारा लगता है.
  • अवनि: इस नाम का अर्थ होता है धरती या पृथ्वी. बारिश के बाद महकती धरती की तरह यह नाम भी बेहद खास है.
  • इरा: इरा का अर्थ पृथ्वी और सरस्वती देवी दोनों होता है.
  • रिया: इस नाम का अर्थ होता है गायक या सुरीली आवाज.
  • बरखा: यह नाम भी बारिश से जुड़ा हुआ है और भारतीय घरों में बहुत पसंद किया जाता है.
  • अनन्या: इस नाम का अर्थ है जिसके समान कोई दूसरा न हो यानी अद्वितीय.
  • आध्या: इस नाम का अर्थ होता है पहली शक्ति या देवी दुर्गा का एक रूप.
  • अनविका: इस नाम का अर्थ है शक्तिशाली या देवी दुर्गा का एक नाम.
  • कृषिका: इस नाम का अर्थ होता है श्री कृष्ण की कृपा या सफलता. अगस्त के महीने में जन्मी बच्ची के लिए यह नाम काफी ट्रेंडी और प्यारा है.
  • गौरी: यह देवी पार्वती का नाम है, जिसका अर्थ होता है सुंदर और पवित्र.
  • वैष्णवी: भगवान विष्णु की शक्ति या देवी दुर्गा को वैष्णवी कहा जाता है.
  • सिया: माता सीता का एक प्यारा और छोटा नाम 'सिया' है, जिसका अर्थ सफेद चांदनी भी होता है.
  • काव्या: इसका मतलब होता है कविता या भावनात्मक रूप से समृद्ध.
  • तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है नाजुक या देवी दुर्गा का एक स्वरूप.
  • अयारा: इस नाम का अर्थ होता है निर्दोष या पवित्र.
  • मायरा: इस खूबसूरत नाम का अर्थ होता है मधुर या प्रिय.
  • इवा: इस नाम का अर्थ है जीवन या जीवंत। यह नाम बोलने में बहुत ही आसान है.
  • अहाना: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण. अगस्त की नई शुरुआत के लिए यह नाम परफेक्ट है.
  • नव्या: इस नाम का अर्थ है नई, ताजा या प्रशंसनीय.
  • कियारा: इस ट्रेंडी नाम का अर्थ होता है रोशनी या चमकदार.
  • सानवी: देवी लक्ष्मी को सानवी भी कहा जाता है और इसका अर्थ ज्ञान भी होता है.
  • आलिया: इस नाम का अर्थ होता है ऊंचा मुकाम पाने वाली या शानदार.
  • इशिता: इस नाम का अर्थ होता है सभी की प्यारी या श्रेष्ठ.
  • दीया: इस नाम का सरल अर्थ है रोशनी या उजाला.
  • तारा: इस नाम का अर्थ है आकाश का सितारा या मार्गदर्शक.
  • जाह्नवी: पवित्र नदी गंगा को जाह्नवी भी कहा जाता है.
  • परी: इस नाम का अर्थ होता है बेहद सुंदर और प्यारी बच्ची.
  • आरोही: इस नाम का अर्थ होता है संगीत का सुर या ऊपर की ओर बढ़ना,
  • हर्षिता: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाली या मुस्कुराती हुई.

ये भी पढ़ें: 3 अक्षरों वाले ये 30 नाम आज के पेरेंट्स की बन रहे हैं पहली पसंद, देखें लिस्ट और जानें इनके प्यारे अर्थ

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola