Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Sep 2025 3:02 PM
arbi ki sabji (AI Image)
Arbi Sabji Recipe: अरबी से कई चीजों को बनाया जाता है. इसके पत्ते और कंद की सब्जी बनाई जाती है. आप इसे बिना लहसुन प्याज के बनाएं. इस सब्जी का स्वाद बहुत बेहतरीन होता है जो आपको जरूर पसंद आएगा.
Arbi Sabji Recipe: अरबी की सब्जी एक ऐसी डिश है जो स्वाद में लाजवाब होती है. इसकी हल्की चिपचिपी बनावट और मसालों का जबरदस्त तड़का इसे बिल्कुल अलग स्वाद देता है. खासकर जब गर्मागर्म रोटियों या पराठों के साथ इस सब्जी को परोसा जाता है तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है. आप इस सब्जी को बिना प्याज लहसुन के बनाएं. तो आइए जानते हैं अरबी की सब्जी की रेसिपी.
अरबी की सब्जी की सामग्री
- अरबी- 2 कप उबाली हुई
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- हरा धनिया- सजाने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe Ideas for Breakfast: साबूदाना से दें नाश्ते का नया ट्विस्ट, ट्राई करें ये ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज
अरबी की सब्जी की रेसिपी (Arbi Sabji Recipe)
- अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप अरबी को उबालें. सबसे पहले अरबी को धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें. जब ये ठंडा हो जाए तब आप इसे छीलकर हल्का सा दबाकर चपटी कर लें.
- अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. अरबी को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें और अलग निकाल लें.
- अब आप उसी कड़ाही में तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा डालें, फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- इसमें आप हल्दी, धनिया, लाल मिर्च का पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह भुने जब तक ये तेल न छोड़ दे. अब फ्राई की हुई अरबी डालकर मसाले में अच्छी तरह मिला दें.
- इसमें आप गरम मसाला और अमचूर डालकर 2-3 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं. इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










