ब्रेकफास्ट हो या शाम का नाश्ता बनाएं ये मूंगदाल मटर अप्पे, भरत ने शेयर की रेसिपी

मूंगदाल मटर अप्पे (इमेज- इंस्टाग्राम@bharatzkitchen)
Moong Dal Matar Appe: अगर आपको मूंग दाल से बनी डिशेज खाना पसंद है तो आप मूंग दाल मटर अप्पे को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंग दाल मटर अप्पे बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @bharatzkitchen पर शेयर किया गया है.
Moong Dal Matar Appe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की हल्की भूख, हम हमेशा कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो. मूंग दाल मटर अप्पे एक ऐसी ही डिश है जिसे आप आसानी से बना सकते हैं. इस डिश की खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी. छोटे-छोटे गोल-गोल अप्पे, बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. आप मूंगदाल मटर अप्पे को चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
मूंग दाल मटर अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1.5 कप मूंग दाल
- एक चुटकी हींग
- 1 कप मटर
- हरे धनिये के पत्ते
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- आधा छोटी चम्मच सौंफ के बीज
- 1 छोटी चम्मच धनिये के बीज
- एक चौथाई छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1.5 छोटी चम्मच नमक
- 1 छोटी चम्मच काली मिर्च के दाने
- 2-3 बड़े चम्मच सूजी
मूंग दाल मटर अप्पे को कैसे तैयार करें?
- मूंग दाल मटर अप्पे को तैयार करने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को धो लें. इसे पानी में आप 1 घंटे के लिए भिगो दें. फिर दाल को मिक्सर जार में दाल दें. बिना पानी डाले ही इसे पीस लें.
- अब आप मिक्सर जार में मटर, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को डालकर पीस लें.
- पिसी हुई दाल को आप अच्छे से फेंट लें. इसमें आप जीरा, सौंफ, धनिया का बीज, हल्दी पाउडर, नमक और कुटी हुई काली मिर्च को डाल दें. फिर सूजी और हींग का पानी डालकर मिला लें. हींग का पानी बनाने के लिए आप चुटकीभर हींग में थोड़ा पानी मिला दें.
- अप्पे पैन को गर्म करें. इसमें आप तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें आप बैटर को डाल दें. एक तरफ से पक जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे तरफ से पका लें. इसे आप सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. इस तरह से आप मूंगदाल मटर अप्पे को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










