How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी

Published by :Sweta Vaidya
Published at :30 Sep 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
how to make gravy thick

Thick gravy ( AI Image)

How To Make Gravy Thick: रोटी के साथ टेस्टी ग्रेवी वाली सब्जी अगर मिल जाए तो खाना का मजा दोगुना हो जाता है. आप भी ग्रेवी को गाढ़ी बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

How To Make Gravy Thick: खाने के साथ अगर रिच ग्रेवी वाली डिश मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आप इस तरह की डिश को रोटी, नान या पराठे के साथ ले सकते हैं. आप चावल के साथ भी इसे ले सकते हैं. कई बार खाना बनाते टाइम अक्सर ग्रेवी को लेकर लोग परेशान रहते हैं क्योंकि ग्रेवी मन मुताबिक गाढ़ी नहीं बन पाती है. आप भी ग्रेवी को गाढ़ी बनाना चाहते हैं तो आप इन आसान टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए इस आर्टिकल से जानते हैं आप ग्रेवी को गाढ़ी कैसे बना सकते हैं. 

आलू का करें इस्तेमाल

अगर खाना बनाते टाइम ज्यादा पानी सब्जी में गिर गया है तो आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आसान और कारगर तरीका है ग्रेवी को गाढ़ा बनाने का. इसके लिए आप उबले आलू का इस्तेमाल करें. उबले हुए आलू को आप अच्छे से पेस्ट बना लें और ग्रेवी में डालें. ग्रेवी को गाढ़ी होने तक पकाएं. 

यह भी पढ़ें- How To Store Sweet Corn: स्वीट कॉर्न की मिठास और ताजगी रहेगी बरकरार, आजमाएं स्टोरिंग के आसान टिप्स

बेसन भी है कारगर

ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बेसन को पानी में मिक्स कर के सब्जी में डालें और अच्छे से पका लें.

चने की सब्जी के लिए

आप अगर चने या छोले बना रहे हैं तो आप थोड़े से उबले हुए चने या छोले को मैश कर के ग्रेवी में डाल दें. इस तरह से ये गाढ़ी बनकर तैयार हो जाएगी.

काजू का पेस्ट डालें

आप काजू को थोड़ी देर भिगो दें और इसे पीसकर आप मसालों में डाल दें. ये सब्जी को गाढ़ा बनाने में मदद करेगा और इसे डालने से स्वाद भी लाजवाब हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola