ePaper

घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल पानी पूरी का इमली पानी

Updated at : 17 Feb 2026 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Imli Pani

इमली का पानी (AI IMAGE)

How To Make Imli Pani For Pani Puri: घर पर बना रहे हैं पानी पूरी तो आज हम आपको इसकी इमली वाली पानी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर बिल्कुल स्ट्रीट जैसा तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

How To Make Imli Pani For Pani Puri: पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. हर किसी को पानी पूरी बहुत पसंद होता है. ऐसे में अगर आप घर पर पानी पूरी बनाते हैं लेकिन इसका पानी बाहर मिलने वाले इमली पानी जैसा नहीं लगता तो आज हम आपको घर पर ही पानी पूरी की खट्टी-मीठी और मसालेदार इमली पानी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इस रेसिपी के साथ आप अपने घर में ही स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं और हर बाइट में खट्टा-मीठा स्वाद का आनंद उठा सकते हैं. 

इमली का पानी बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • इमली – 100 ग्राम
  • पुदीना पत्तियां – आधा कप 
  • हरा धनिया पत्ता – आधा कप 
  • हरी मिर्च का पेस्ट – 2-3
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • काला नमक – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • पानी – 4-5 कप 

इमली का पानी बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले इमली को गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें. इमली को भिगोने के बाद, हाथ से या छलनी से बीज निकाल दें और गाढ़ा पेस्ट बना लें. 
  • अब आप पुदीना और हरा धनिया धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप इसे मिक्सर में डालकर थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. 
  • अब इमली के गाढ़े पेस्ट में पुदीना–धनिया पेस्ट डालें. इसके साथ काला नमक, नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, मिर्च का पेस्ट और काली मिर्च पाउडर डालें. 
  • अब आप इसे एक बाउल में निकालकर इसमें 4–5 कप ठंडा पानी डालें और अच्छे से मिलाएं. लास्ट में आप स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब आपका तैयार हुआ इमली पानी गोलगप्पे या चाट के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola