Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Gulkand Recipe

Gulkand Recipe (AI image)

Gulkand Recipe: अगर आप भी बाजार से महंगे गुलकंद खरीद रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से स्वादिष्ट और सेहतमंद गुलकंद बनाने के बारे में.

विज्ञापन

Gulkand Recipe: गुलकंद यानी गुलाब की पंखुड़ियों से बना मीठा मुरब्बा, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद. यह शरीर को ठंडक देने का काम करता है और खासकर गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. गुलकंद खाने से पेट की जलन और कब्ज से आराम मिलता है. इसके अलावा, ये स्किन की चमक को भी बरकरार रखता है. ऐसे में अगर आप गुलकंद अभी भी बाजार से खरीद रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख में होममेड गुलकंद बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

गुलकंद बनाने के लिए सामग्री 

  • ताजी गुलाब की पंखुड़ियां – 1 कप
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • केसर – कुछ रेशे 

यह भी पढ़ें- Imli Ka Achar: आम का नहीं बनाएं इमली का अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाले को बना देगा खास 

यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज

गुलकंद बनाने की विधि 

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से धोकर सूती कपड़े पर फैला दें. 
  • सूखी पंखुड़ियों को हाथ से हल्का मसल लें या बारीक काट लें. 
  • अब एक सूखा कांच का जार ले, जार में गुलाब की पंखुड़ियों को डालें और इसके ऊपर से चीनी की परत डालें. 
  • इसके बाद अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • जार को ढककर 7-10 दिन तक रोज कुछ घंटे धूप में रखें, हर दिन एक बार जार को हिलाएं या हल्का चम्मच से मिलाएं. 
  • 8-10 दिन में आपका होममेड गुलकंद बनकर तैयार हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Nimbu Ki Chutney: चावल हो या पराठा, बस 10 मिनट में बनाएं चटपटी नींबू की चटनी

यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola