Imli Ka Achar: आम का नहीं बनाएं इमली का अचार, स्वाद ऐसा कि हर निवाले को बना देगा खास
Published by : Priya Gupta Updated At : 18 Jul 2025 11:52 AM
imli ka achar (AI image)
Imli Ka Achar: गुपचुप, समोसा और चाट के साथ इमली की चटनी तो खूब खाई होगी, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे घर पर आसानी से इमली का खट्टा-मीठा अचार बनाने के बारे में. आइए जानें इसे बनाने की विधि के बारे में.
Imli Ka Achar: आज तक आपने इमली की खट्टी-मीठी चटनी को गुपचुप, समोसे या चाट के साथ खूब खाया होगा. इसका चटपटा स्वाद हर किसी की मुंह को टेस्ट से भर देता है. लेकिन क्या आपने कभी इमली का अचार खाया है? जी हां, आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं इमली का खट्टा-मीठा अचार बनाने के बारे में, जो स्वाद में बिलकुल चटनी से अलग और खट्टा मीठा होता है. चाहे गरम पराठों के साथ हो या दाल-चावल के साथ, ये अचार हर खाने के टेस्ट को दोगुना कर देता है. तो आइए जानें घर पर आसानी से इमली का अचार बनाने की विधि, जो आपके खाने को स्वाद से भर देगी.
इमली का अचार बनाने के लिए सामग्री
- इमली – 250 ग्राम
- सौंफ – 2 चम्मच
- मेथी दाना – 1 चम्मच
- कलौंजी – 1 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- राई (सरसों) – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- नमक – स्वाद अनुसार
- गुड़ – 150 ग्राम (गार्निश किया हुआ)
- सरसों का तेल – आधा कप
यह भी पढ़ें- Creamy Corn Cheese: पिज्जा-बर्गर को भूल जाएंगे बच्चे, ट्राई करें ये टेस्टी क्रीमी कॉर्न चीज
इमली का अचार बनाने की विधि
- सबसे पहले इमली का अचार बनाने के लिए इमली को छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर इसे हल्के गरम पानी में कुछ मिनट के लिए नरम होने दें.
- इसके बाद इमली को कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे सुखा लें, जिससे उसमें नमी कम हो जाए.
- अब एक कढ़ाई में सौंफ, मेथी, जीरा, राई और कलौंजी को सूखा भूनकर, ठंडा करके दरदरा पीस लें.
- इसके बाद अब कढ़ाई में सरसों का तेल गरम होने दें, फिर आंच धीमी करके इसमें हींग डालें, फिर पिसे हुए मसाले, हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भूनें.
- मसाले अच्छे से भून जाने के बाद इसमें गुड़ डालकर पिघलने के लिए छोड़ दें. गुड़ पिघल जाए तब गैस बंद कर दें.
- अब इसमें सूखी हुई इमली के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं, जिससे हर टुकड़े पर मसाला आ जाए.
- बने हुए अचार को साफ सूखे कांच के जार में भरकर 2-3 दिन धूप में रखें और रोज हल्का हिलाते रहें.
- अब आपका घर में बना खट्टा-मीठा अचार बनकर तैयार है.
यह भी पढ़ें- Nimbu Ki Chutney: चावल हो या पराठा, बस 10 मिनट में बनाएं चटपटी नींबू की चटनी
यह भी पढ़ें- Dahi Mirch Recipe: खाने में चाहिए कुछ चटपटा, तो ट्राई करें दही मिर्च की खास रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










