ePaper

Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर

Updated at : 21 Jun 2025 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
kitchen tips

kitchen tips ( AI Image)

Kitchen Tips: गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन घरों में लगभग डेली होता है. कई लोग गेहूं को घर में रखते हैं और इसे पिसवाने के बाद यूज करते हैं. अगर गेहूं को सही से स्टोर न किया जाए तो ये खराब हो जाता है. इस आर्टिकल से जानते हैं गेहूं को स्टोर करने के आसान तरीके.

विज्ञापन

Kitchen Tips: गेहूं को पीसकर आटा तैयार किया जाता है. आजकल लोग मार्केट से आटा खरीद कर के लाते हैं. मगर कई लोग आज भी गेहूं को खरीद कर लाते हैं और इसे फिर पिसवाते हैं. अगर आप भी घर में गेहूं लेकर आते हैं तो इसे अच्छे से स्टोर नहीं करने से ये खराब हो जाते हैं और इनमें घुन लग जाता है. घुन धीरे धीरे गेहूं को खराब कर देता है. बरसात के दिनों में अनाज को अगर अच्छे से स्टोर नहीं किया जाए तो ये जल्द खराब हो जाते हैं और फिर फेंकने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं गेहूं को लंबे टाइम तक सुरक्षित रखने के उपाय. 

नमी वाले जगह से दूर 

गेहूं को लंबे टाइम तक स्टोर करने के लिए सही जगह का चुनाव करें. ऐसी जगह में आप गेहूं को रखने से बचें जहां पर नमी हो. नमी वाली जगहों पर रखने से ये जल्द खराब हो जाते हैं. आप गेहूं को साफ और सूखी जगह में रखें. अगर गेहूं गीला है तो इसे आप पहले अच्छे से सुखा लें ताकि इससे नमी बाहर हो सके. 

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: फ्रेश लीची का मजा अब कई दिनों तक, अपनाएं आसान स्टोरेज टिप्स

इन चीजों का करें इस्तेमाल 

गेहूं स्टोरेज करने में जो समस्या सबसे आम है वह है कीड़े लगने की. इस वजह से गेहूं जल्दी खराब हो जाता है. घुन से गेहूं को बचाने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम की पत्तियों को पहले सुखा लें फिर इसे आप गेहूं में डालकर रख दें. 

इस बात का रखें ख्याल 

गेहूं को अगर आप स्टोर कर रहे हैं तो साफ और नई बोरी का इस्तेमाल करें. इसे आप जमीन के ऊपर सीधे नहीं रखें बल्कि इसे किसी प्लेटफॉर्म जैसे लकड़ी के ऊपर रखें ताकि ये नमी से बचे रहें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: जल्दी सड़ जाते हैं पके आम, अपनाएं स्टोर करने का बेस्ट तरीका

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola