रोटी-चावल के साथ लाजवाब लगेगी ये नेनुआ चना दाल की सब्जी

नेनुआ चना दाल की सब्जी (AI IMAGE)
Nenua Chana Dal Sabji: गरमा-गरम चावल के साथ स्वादिष्ट सब्जी बहुत पसंद आती है. इस आर्टिकल में आप जानेंगे टेस्टी नेनुआ चना दाल की सब्जी बनाने की रेसिपी.
Nenua Chana Dal Sabji: लंच के टाइम खाने में टेस्टी सब्जी मिले तो खाने में मजा आता है. ऐसे में आप नेनुआ चना दाल की सब्जी बना सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है. आप कम मसालों में इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानिए नेनुआ चना दाल की सब्जी बनाने की रेसिपी जिसे आप चावल हो या रोटी के साथ ट्राई कर सकते हैं.
नेनुआ चना दाल की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- नेनुआ – 3- 4 (छिले और कटे हुए)
- चना दाल – आधा कप (30 मिनट भिगोई हुई)
- प्याज – 1 (बारीक कटा)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा)
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों का तेल – जरूरत अनुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन – 3–4 कली (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
नेनुआ चना दाल की सब्जी बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें जीरा डालें, जीरा चटकने पर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर टमाटर डालकर मसालेदार होने तक पकाएं. जब टमाटर पक जाए तब आप इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर अच्छे से भूनें जब तक तेल न छोड़ दे. अब कटे हुए नेनुआ डालकर 3–4 मिनट अच्छे से चलाएं.
- आप इसमें भिगोए हुए चना दाल को धोकर डाल दें. अब नमक और थोड़ा पानी डालकर इसे धीमी आंच पर ढक्कर पकाएं.
- इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकने दें जब तक दाल और नेनुआ दोनों अच्छे से गल जाएं. अब आप सब्जी के ऊपर हरा धनिया पत्ता डालें और आंच बंद कर दें.
- अब तैयार हुए नेनुआ चना दाल की सब्जी को आप गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




