केले से बनाएं चेहरे के लिए फेस मास्क, आंचल जैन ने बताया तरीका

Updated:
विज्ञापन
Banana Face Mask

केले का फेस मास्क (फोटो : इंस्टाग्राम @aanchalnavneetjain)

Banana Face Mask: अगर आप अक्सर फेस मास्क बाहर से खरीदते हैं, तो अब आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं. आप घर पर ही आसानी से केले से फेस मास्क बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

विज्ञापन

Banana Face Mask: केला अक्सर हम फल के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले से चेहरे के लिए फेस मास्क भी बनाया जा सकता है? इस आर्टिकल में आप घर पर आसानी से केले का फेस मास्क बनाने का तरीका जान सकते हैं. ये फेस मास्क बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर बताया है. उन्होंने बताया है कि इस फेस मास्क का इस्तेमाल करके आप घर पर ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो पा सकते हैं. 

केले का फेस मास्क कैसे बनाएं?

  • केला का फेस मास्क बनाने के लिए आप आधा केला लें. इसे प्लेट में डालकर अच्छे से मैश कर लें. अब आप इसमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर लें. अगर आपके पास मिल्क पाउडर नहीं है तो आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. मिश्रण थिक होने के बाद आप इसमें पानी या गुलाब जल मिलाएं. 
  • अब तैयार है आपका केला का बना  फेस मास्क. 

केले का फेस मास्क कैसे लगाएं?

  • अब आप केले के फेस मास्क को अपने फेस पर अच्छे से लगाएं. पूरे फेस पर लगाएं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस मास्क ऑल स्किन टाइप है. 
  • इस फेस मास्क को आप 10 मिनट के रहने दें. 10 मिनट के बाद आप देखेंगे कि चेहरे पर लगा बनाना थोड़ा सा काला का हो जाएगा. इसके बाद आप इसे गुलाब जल या पानी की मदद से हाथों से अच्छे से मसाज कर लें. 2 मिनट मसाज करने के बाद आप वेट वाइप्स चेहरा क्लीन कर लें. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola